×

जब डीजे के साथ महिला को दी गई अंतिम विदाई, देखने वाले देखते रह गए...

यहां अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला। जिसे लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। हुआ यूं कि एक महिला के देहांत के बाद उसकी अंतिम विदाई में डीजे बजाया गया और एक डोली चली, एक अर्थी चली...। गाने के साथ उसे विदा किया गया। इस दौरान गांव की महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हुए।

B.K Kushwaha
Newstrack B.K KushwahaPublished By Priya Panwar
Published on: 3 July 2021 2:12 AM GMT
जब डीजे के साथ महिला को दी गई अंतिम विदाई, देखने वाले देखते रह गए...
X

झांसी. यहां अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला। जिसे लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। हुआ यूं कि एक महिला के ंदेहांत के बाद उसकी अंतिम विदाई में डीजे बजाया गया और एक डोली चली, एक अर्थी चली...। गाने के साथ उसे विदा किया गया। इस दौरान गांव की महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हुए।

डीजे के साथ महिला को दी गई अंतिम विदाई

यह मामला झांसी के तहसील मऊरानीपुर का है। यहां गरौठा चौराहे के पास लोहा पीट समाज रहता है। जहां एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार व समाज के लोगों ने उसकी अंतिम यात्रा में एक डोली चली, एक अर्थी चली के गाने.... पर डीजे के साथ शव यात्रा निकाली । इस अंतिम विदाई को देखकर हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि ऐसा कभी-कभाक ही देखने को मिलता है और अब पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला की अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की तस्वीर

एक बार पहले भी हो चुका है ऐसा

ऐसा नहीं है कि यह मऊरानीपुर में कोई पहला मामला हो।आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व इसी समाज के ही लोगों ने एक वृद्ध की मौत पर ठीक इसी तरह से अंतिम यात्रा निकाली थी, जो चर्चा का विषय बना था।

Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story