Jhansi: टहरौली में रोपे गए 118 पौधे, राज्यमंत्री बोले-वृक्षारोपण पुण्य का कार्य

Jhansi: राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा द्वारा हरि शंकरी पौधे का पूजन किया गया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों द्वारा अपने हाथों से पौधे रोपे गए।

Gaurav kushwaha
Published on: 13 July 2024 11:50 AM GMT
jhansi news
X

झांसी के टहरौली में रोपे गए 118 पौधे (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: टहरौली तहसील अंतर्गत बमनुआ स्थित रौरा रोड पर तालाब के बांध पर जन सहयोग से करीब 105 पौधे रोपे गए। जबकि बमनुआ मरघट और टहरौली मरघट पर भी करीब 13 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ हरि शंकरी पौधे के पूजन के साथ की गई थी। संस्कृत महाविद्यालय बमनुआ के प्राचार्य डॉ हरि पति सहाय कौशिक की उपस्थिति में महाविद्यालय के योग्य छात्रों द्वारा विधि विधान से ईष्ट की आराधना कर वृक्षारोपण कार्य की सफलता की कामना की गई थी।

100 से ज्यादा पेड़ रोपे गए

राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा द्वारा हरि शंकरी पौधे का पूजन किया गया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों द्वारा अपने हाथों से पौधे रोपे गए। टहरौली क्षेत्र अंतर्गत कार्य करने बाली समाजसेवी संस्था जन जागृति समिति एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर बर्ष 100 से ज्यादा पेड़ रोप जाते हैं। बृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रमुख बात यह होती है कि समिति द्वारा लगाए गए पौधों की बर्ष भर देखभाल की जाती है। आयोजन समिति द्वारा विशेष तौर से पीपल, बरगद, पाखर, बेल, नीम, आम, जामुन आदि पौधे लगाए जाते हैं। ऐसे पौधों को प्राथमिकता रहती है जो पर्यावरण की दृष्टि से सबसे उत्तम हों।


वृक्ष लगाना सबसे पुण्य का कार्य

राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वृक्ष लगाना सबसे पुण्य का कार्य है। पीपल का बर्ष वैज्ञानिक दृष्टि से तो सबसे अच्छा है ही क्योंकि यह 24 घण्टे ऑक्सीजन छोड़ता है। जबकि आध्यात्मिक दृष्टि से भी पीपल का वृक्ष सबसे पवित्र माना गया है। शास्त्रों के अनुशार पीपल का बृक्ष लगाने से अकाल मृत्यु टल जाती है, हमारे पूर्वजों को मुक्ति मिलती है साथ ही हमारे पिछले दुष्कर्म का प्रभाव भी नष्ट होता है।

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर राज्यमंत्री हरिपति सहाय कौशिक, डॉ हरि पति सहाय कौशिक, राजेन्द्र सिंह वैज्ञानिक इक्रीसैट, रजनी गौतम, रिंकू दीक्षित, नीलेश द्विवेदी, रविन्द्र सोनी, रवि शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि बमनुआ, राधा मोहन गुप्ता, रामलोचन बिरथरे, राष्ट्रपाल सिंह यादव, कृष्ण चन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, रामेश्वर शर्मा, रवि नायक, विनय दिवाकर इंस्पेक्टर टहरौली, गोविंद प्रतीक, शिवमोहन नाथ खरे, अरविंद बादल, संजीव बिरथरे, इंद्रपाल बुंदेला, डॉ अशोक शुक्ला, सुनील शर्मा प्रधानाचार्य, अबध बिहारी प्रधान गाता, योगेश त्रिपाठी, राकेश झा, रविन्द्र बिरथरे, डॉ मोना राजा बुंदेला, अबध बंकर, दीनदयाल पटेल, पुष्पेन्द्र बुंदेला, डॉ निरंजन प्रधान, सुरभि उपाध्याय, संगीता, शैलेन्द्र सोनी, ललित किशोर, गौरव पटेल, दीपक त्रिपाठी, विजय सिंह, नीरज पटेल, नीरज वर्मा, राजेश जैन, पुष्पेन्द्र सागर प्रधान परसा, संजीव जैन, संतोष गोस्वामी, लेखराज पटेल, जनक पटेल, दीपक गुप्ता, राकेश पारासर, राजू शुक्ला, डॉ अनंत शर्मा पुजारी, शिशुवेन्द्र सिंह, डॉ वीर सिंह राजपूत रौरा, लखन कुशवाहा, बृजकिशोर राना, प्रदीप दुबे थाना टहरौली, मातादीन कुशवाहा, पर्वत चंदवारी, रामलखन गौतम ताई, मानसिंह कुशवाहा, सोनू राना, राजकुमार प्रजापति,जितेन्द्र उपाध्याय, मोहित पटेल, प्रदीप यादव परसा, मिथलेश कुशवाहा, बृजकिशोर बिलगैया, शैलेन्द्र दीक्षित, राजेश कुशवाहा, हरचरन कुशवाहा, नीशु बिरथरे, किशोर कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, रामसिंह कुशवाहा, मनीष परिहार, दीपक पेंटर, मंजू मिस्त्री सेंदरी, आशीष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story