×

Jhansi News: कुश प्रगति संस्थान के 26 वां स्वाजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह, "सृजन" स्मारिका का हुआ विमोचन

Jhansi News: कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का सही बोध हो जाये तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता। यह बात दैनिक जागरण के संपादक सुरेन्द्र सिंह ने एसपीआई इंटर कालेज में आयोजित कुश प्रगति संस्थान के 26 वां स्वाजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिनन्दन समारोह में कही है।

B.K Kushwaha
Published on: 25 Dec 2023 4:50 PM GMT
26th felicitation ceremony of the meritorious students of Kush Pragati Sansthan, Srijan souvenir released
X

कुश प्रगति संस्थान के 26 वां स्वाजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह, "सृजन" स्मारिका का हुआ विमोचन: Photo- Newstrack

Jhansi News: कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का सही बोध हो जाये तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता। यह बात दैनिक जागरण के संपादक सुरेन्द्र सिंह ने एसपीआई इंटर कालेज में आयोजित कुश प्रगति संस्थान के 26 वां स्वाजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिनन्दन समारोह में कही है।

उन्होंने कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा ही सबसे प्रभावी हथियार है। अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाएं कि देश व समाज का नाम रोशन करें। संगठित होकर समय को अनुकूल बना सकते है। संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के माध्यम से समाज को चरित्रवान, संस्कारवान बनाने के साथ ही विकास की ओर ले जा सकते है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

राजनीतिक ताकत के लिए आर्थिक समृद्धि की जरूरतः हरगोविन्द कुशवाहा

राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने कहा कि समाज और देश में नारी सशक्तीकरण को लेकर काफी सजग प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। जब तक वह खुल कर बोलना शुरू नहीं करेंगी तब तक समाज उन्हें अबला ही मानता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए राजनीतिक रूप से शक्तिशाली बनाना होगा। राजनीतिक ताकत के लिए आर्थिक समृद्धि की जरूरत है। समाज के लोग अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पहचानें तभी सफल होंगे।

विशिष्ट अतिथि सीताराम कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक के विश्व व्यापी सम्राट के नाम पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध जी का संदेश है कि आत्मदीपोभव अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के उप मुख्य अभियंता ब्रिज एवं लाइन राजेश्वर कुमार कुशवाहा, राजकुमार शाक्य प्रधानाचार्य आईटीआई,भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए।

इनको फुले सम्मान से किया सम्मानित

संस्थान ने सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिवा राव फुले सम्मान से डॉ० संध्या कुशवाहा को उनके पुत्र युवराज कुशवाहा एमबीबीएस. सेफई, डॉ० सुरभि सिंह पीजी. हापुड़ में प्रवेश पाने, श्रीमती अंजना कुशवाहा पत्नी अंजनी कुमार कुशवाहा के बेटे पीयूष कुमार कुशवाहा एमबीबीएस., प्रज्ञा कुशवाहा ने बी.एच.एम.एस. सम्मानित किया है। इसी क्रम में वर्ष 2023 नगर निगम झांसी में पार्षद निर्वाचित होने पर श्रीमती रमा कुशवाहा, श्रीमती भगवती कुशवाहा, लखन कुशवाहा, सुन्दरलाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा तथा नगर पालिका नगर परिषद बरुआसागर श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती पुक्खन देवी कुशवाहा नगर पंचायत बड़ागांव, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है।

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर इंजीनियर शालिग्राम कुशवाहा, इंजीनियर चतुर्भुज कुशवाहा, लखन सिंह कुशवाहा, देवराज सिंह कुशवाहा, इंजीनियर बिहारी लाल कुशवाहा, बीके कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, कमलापति कुशवाहा, रमेश चंद्र कुशवाहा, आर पी जगत बंधु डॉक्टर आर सी कुशवाहा, इंजीनियर नवल किशोर कुशवाहा, रामगोपाल, रामकिशोर कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, इंजीनियर जे पी कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, जी एस कुशवाहा, डॉ राधेश्याम कुशवाहा, मधु कुशवाहा, गीता कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, माया कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, निर्मला कुशवाहा, आशा लता कुशवाहा, नीता कुशवाहा, डॉक्टर संध्या कुशवाहा, सविता कुशवाहा, सावित्री देवी कुशवाहा, कस्तूरी देवी कुशवाहा, अंजली कुशवाहा, डॉक्टर नीलम कुशवाहा, डॉ० बी.पी. कुशवाहा, पुष्पेन्द्र कुशवाहा धर्मेन्द्र कुशवाहा शंकर कुशवाहा, विनय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्षता कर रहे सालिगराम कुशवाहा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story