TRENDING TAGS :
Jhansi News: 28 वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
Jhansi News: प्रतियोगिता का उदघाटन मैच कुश्ती फ्रीस्टाइल के 65 किलो भार वर्ग में 20 वी वाहिनी आजमगढ़ के आरक्षी राजकुमार एवं 70 किलो भार वर्ग में 4 वी वाहिनी प्रयागराज के आरक्षी शिवम् सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
Jhansi News
Jhansi News: 33 वी वाहिनी पीएसी झांसी के परेड ग्राउंड पर 28 वी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन सचिव/ सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा ने कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया।
33 वी वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड पर 28 वी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें समूचे पीएसी ज़ोन की विभिन्न वाहिनियों से दस टीमों के 250 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं जिनमें 4 वी वाहिनी प्रयागराज, 12 वी वाहिनी फतेहपुर, 20 वी वाहिनी आजमगढ़, 33 वी वाहिनी झांसी, 34 वी वाहिनी वाराणसी, 36 वी वाहिनी वाराणसी, 37 वी वाहिनी कानपुर नगर, 39 वी वाहिनी मिर्जापुर, 42 वी वाहिनी नैनी और 48 वी वाहिनी सोनभद्र शामिल है।
प्रतियोगिता का उदघाटन मैच कुश्ती फ्रीस्टाइल के 65 किलो भार वर्ग में 20 वी वाहिनी आजमगढ़ के आरक्षी राजकुमार एवं 70 किलो भार वर्ग में 4 वी वाहिनी प्रयागराज के आरक्षी शिवम् सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में वाक्सिंग प्रतियोगिता में 80 किलो भार वर्ग में 33 वी वाहिनी झांसी के कुलदीप यादव व 39 वी वाहिनी मिर्जापुर के आरक्षी प्रियांशु के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसे अम्पायर द्वारा ड्रा घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता का समापन 11 मार्च को होगा।
इस अवसर पर एस पी (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी, सहायक सेना नायक इश्तियाक अहमद, शिविर पाल प्रणव कुमार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया, सहायक शिविर पाल गजेन्द्र सिंह पी सी हरिनाम सिंह एंव पीएसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।