×

Jhansi News: झांसी के मेडिकल कॉलेज के 400 कर्मचारियों को नहीं मिला 3 माह से वेतन, हड़ताल पर

Jhansi News Today: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक निजी कंपनी के द्वारा लगभग 400 आउटसोर्सिंग कर्मचारी लगाए गए है।

Gaurav kushwaha
Published on: 28 Feb 2025 4:16 PM IST
Jhansi News Today 400 Employees of Medical College Did Not Get Salary for 3 Months
X

Jhansi News Today 400 Employees of Medical College Did Not Get Salary for 3 Months

Jhansi News: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर आ गए है। जोरदार प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने पहले वेतन फिर काम करने की बात कही है। इस दौरान कर्मचारियों के परिवार के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए है। वहीं कर्मचारियों ने अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई भी पहल न किए जाने की बात कही है। वहीं कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल की सूचना मिलते है पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। हड़ताल से अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक निजी कंपनी के द्वारा लगभग 400 आउटसोर्सिंग कर्मचारी लगाए गए है। जिनकी हड़ताल पर जाने से मेडिकल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी आनंद ने बताया कि उनको और वार्ड बॉय को दिसंबर से वेतन नहीं दिया गया। अधिकारियों से बात करने पर हर दो दिन के बाद वेतन आने का आश्वासन मिलता रहा। अब हालत ये हो गई कि भुखमरी की कगार पर आ गए। मकान का किराया न देने की वजह से घर भी खाली करना पड़ा और बच्चे तो पढ़ने जा ही नहीं पा रहे। अधिकारियों के आश्वासन पर कुछ कर्मचारियों ने कर्जा भी लिया। वेतन नहीं मिला तो कर्जदार अलग से परेशान कर रहे है। रानी ने बताया कि पैसा न होने की वजह से अपने सगे भाई की शादी में नहीं जा सकीं। पति बीमार है जिनका इलाज ग्वालियर में चल रहा है।

दो महीने से दिखाने नहीं जा सकीं। जिस कारण उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है। पति को यदि कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पहले से ही वेतन के नाम पर 8 हजार रुपए के करीब ही मिलता है। जिससे गुजारा करना भी मुश्किल होता था। और अब तो वह भी नहीं मिला रहा। अब हम हड़ताल नहीं करे तो क्या करें। इनका आरोप है कि कंपनी और मेडिकल अधिकारियों की मिली भगत है। कई बार प्रिंसिपल से शिकायत की लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि सरकार में भ्रष्टाचार पूरी तरह चरम पर है। अपने चहेतों को ठेके दे दिए गए। और अब आलम ये है कर्मचारी भुखमरी की कगार पर है। हालत सिर्फ झांसी और मेडिकल कॉलेज की नहीं है। पूरे प्रदेश के कर्मचारियों की ऐसी ही दुर्दशा हो रही है। वह जिम्मेदारों से बात कर रहे है। यदि इनको वेतन नहीं दिया गया तो हम सड़क पर उतरेंगे और कर्मचारियों को वेतन दिलाकर ही मानेंगे।

वहीं मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल मयंक सिंह ने बताया कि कंपनी को लिखित तौर पर कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के लिए कहा गया है। बात भी हुई दो दिन में वेतन कर्मचारियों को मिल जाएगा। हमारे कर्मचारी है हम इनसे वापस काम पर जाने के लिए बात कर रहे है।



Admin 2

Admin 2

Next Story