×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

मंगलायन विवि के 75 विद्यार्थियों ने कृषि विश्वविद्यालय झांसी का किया शैक्षणिक भ्रमण

Jhansi News: मंगलयान विश्वविद्यालय, जबलपुर के बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के 75 विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी का शैक्षणिक भ्रमण किया।

Gaurav kushwaha
Published on: 23 May 2024 12:36 PM GMT
jhansi news
X

75 विद्यार्थियों के दल ने किया कृषि विश्वविद्यालय झांसी का शैक्षणिक भ्रमण (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: मंगलयान विश्वविद्यालय, जबलपुर के बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के 75 विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी का शैक्षणिक भ्रमण किया। जबलपुर विवि के अधिष्ठाता कृषि डॉ. सुरेश तिवारी और डॉ. प्रियंका (सहायक प्रोफेसर) के साथ रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी परिसर का दौरा किया।

विभिन्न आधुनिक आनुवंशिक विधियों के बारे में जानकारी दी

इस दौरान अधिष्ठाता कृषि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय डॉ. आरके सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और विश्वविद्यालय झांसी में चल रहे फसल सुधार कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने इन कार्यक्रमों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक आनुवंशिक विधियो के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. कुलेश्वर प्रसाद साहू पूरे भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ रहे और विश्वविद्यालय में चल रही गतिविधियो के बारे मे चर्चा की। छात्रों ने भी रुचि दिखाते हुए पूरे प्रोसेस को समझा व इसके साथ ही उस पर अमल करने को कहा।


मधुमक्खी प्रक्षेत्र का किया भ्रमण

छात्रों ने विवि में आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल कि और परिसर में संरक्षित खेती सुविधा, ड्रैगन फ्रूट-स्ट्रॉबेरी इंटरक्रॉपिंग सिस्टम और फलों के बगीचे का दौरा किया। उन्होंने फलों की विभिन्न फसलो व उनके नस्लों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया ड्रैगन फ्रूट-स्ट्रॉबेरी इंटरक्रॉपिंग की खेती कर लोग अच्छा मुनाफा कमा रहे है। विद्यार्थियों को मधुमक्खी सलाहकार डॉक्टर हरिचंद एवं डॉ योगेन्द्र मिश्रा ने मधुमक्खी प्रक्षेत्र का भी भ्रमण कराया। उन्होंने भ्रमण के दौरान मधुमक्खी के पालन व मधुमखियों से कैसे शहद निकाल सकते इसके बारे में जानकारी दी। इस पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। इसके साथ ही बच्चो ने भी कृषि से सबन्धीय विभिन्न क्षेत्रो की जानकारी ली। वहीं उन्होंने उच्च कृषि शिक्षा के बारे मे भी जानकारी हासिल की।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story