×

Jhansi News: मण्डल मुख्यालय झाँसी में राष्ट्र का 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

Jhansi News: मण्डल मुख्यालय प्रांगण, झाँसी में राष्ट्र का 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गयी, जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ |

B.K Kushwaha
Published on: 15 Aug 2023 8:45 AM GMT
Jhansi News: मण्डल मुख्यालय झाँसी में राष्ट्र का 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
X
Independence Day Celebration at Divisional Headquarter,, Jhansi

Jhansi News: मण्डल मुख्यालय प्रांगण, झाँसी में राष्ट्र का 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गयी, जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ | समारोह के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक ने हमारे महान राष्ट्र के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झाँसी मंडल के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन कर रेलवे की प्रगति व उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री सिन्हा ने रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे विशेष सुरक्षा बल, डीजल स्टाफ, गार्ड एवं लोको स्टाफ, टिकट चेकिंग स्टाफ, मेडीकल स्टाफ, सी एण्ड डब्ल्यू स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ एवं भारत स्काउट गाइड के दलों द्वारा की गयी परेड का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सहित सांस्कृतिक टीम व अन्य रेलकर्मियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें देश भक्ति नृत्य, नुक्कड नाटक, छोटे-छोटे स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन शामिल रहा। जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ तथा अतिथियों ने प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित विद्यालय की छात्रों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में प्रस्तुति दी तथा स्कूल के बच्चों को अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन श्रीमती स्वेता सिन्हा द्वारा उन्हें पोशाक भेंट की गई |

इसके अतिरिक्त संरक्षा पुरस्कार के साथ ही संरक्षा विभाग की नुक्कड़ नाटक टीम को भी पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री विवेक मिश्र,अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आर डी मौर्य, श्रीमती स्वेता सिन्हा अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन द्वारा तिरेंगे गुब्बारे आकाश में छोडे गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राकेश निगम, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे |

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story