TRENDING TAGS :
Jhansi News: उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को से आया वैज्ञानिकों का प्रतिनिधि मण्डल
Jhansi News: मोरक्को की भौगोलिक दशा, पानी की कमी एवं यहां की अन्य समानताओं को देखते हुए इसी प्रकार का मॉडल इक्रीसेट के सहयोग से विकसित करने के उद्देश्य से इक्रीसेट के वैज्ञानिकों के साथ विस्तृत चर्चा भी की गयी।
delegation of scientists came from Morocco source: Newstarck
Jhansi News: उत्तरी अफ्रीका के देश मोरक्को से आये वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने झाँसी की तहसील टहरौली के ग्राम भड़ोखर में एक हवेली संरचना देखी। इसके आलावा विभिन्न संस्थाओं के वैज्ञानिकों ने ग्राम सुट्टा, सिंगार तथा ललितपुर के पूरा बिरधा क्षेत्र का भ्रमण भी किया।
इक्रीसेट के वैज्ञानिकों के साथ की चर्चा
इक्रीसेट हैदराबाद एवं कृषि विभाग उत्तर परदेश के संयुक्त तत्त्वधान में वर्षा जल को संरक्षित कर इसका संचयन और प्रबंधन के साथ-साथ फसल उत्पादन इत्यादि के कार्य भी किये जा रहे हैं।इन सभी चीजों का अफ्रीकन प्लांट नुट्रिशन इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने भ्रमण किया। मोरक्को की भौगोलिक दशा, पानी की कमी एवं यहां की अन्य समानताओं को देखते हुए इसी प्रकार का मॉडल इक्रीसेट के सहयोग से विकसित करने के उद्देश्य से इक्रीसेट के वैज्ञानिकों के साथ विस्तृत चर्चा भी की गयी।

किसानों ने भी की बातचीत
इस भ्रमण में अफ्रीकन प्लांट नुट्रिशन इंस्टिट्यूट के 9 सदस्य डॉ कौशिक मजूमदार, डॉ शमी ज़िंगोर, डॉ हकीम बोलाल, इंतिसार मोमेन, डॉ सिफेदिन रफीक, डॉ जेम्स तथा इक्रीसेट की ओर से डॉ एम एल जाट, डॉ रमेश सिंह, डॉ अनन्ता, अनुषा गोर्थी, आर. के उत्तम, डॉ अशोक शुक्ला, राजेंद्र सिंह, ललित पटेल, शिशुवेंद्र, सुनील, ई. दीपक, ई. ललित किशोर, शैलेन्द्र इत्यादि उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान स्थानीय किसानों ने भी मोरक्को से आये वैज्ञानिकों के साथ अपने विचार साझा किये एवं साथ ही इक्रीसेट द्वारा किये गए कार्यों से हुए लाभ के विषय में भी बताया। इस मौके पर राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, प्राकृतिक संसाधन समिति के अध्यक्ष आशीष उपाध्याय, रजनी गौतम सदस्य जिला पंचायत बघेरा, पुष्पेन्द्र सिंह बुंदेला, इंद्रपाल बुंदेला, दीनदयाल पटेल, रामकुमार देवपुरिया, शत्रुघ्न बुंदेला, रामप्रकाश पटेल आदि भी उपस्थित रहे।
क्या है इक्रीसेट
भारत में एक गैर-लाभकारी संगठन है जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विकास के लिए कृषि अनुसंधान का संचालन करता है, जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल हैं। जो ग्रामीण विकास के लिए कृषि अनुसंधान करता है।