Jhansi News: 48 घंटे के अंदर झांसी जिला कारागार में दूसरे कैदी की मौत, अफीम की खेती करने का था आरोपी

Jhansi News: झांसी मंडल की मंडलीय कारागार में बंद एक कैदी ने जेल के अंदरी ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 48 घंटे के अंदर यह दूसरे कैदी की मौत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 Oct 2024 1:30 PM GMT (Updated on: 2 Oct 2024 3:02 PM GMT)
Jhansi News: 48 घंटे के अंदर झांसी जिला कारागार में दूसरे कैदी की मौत, अफीम की खेती करने का था आरोपी
X

कैदी राम सिंह ने फांसी लगाकर दी जान (newstrack)

Jhansi News: अफीम की खेती के आरोप में झांसी मंडल की मंडलीय कारागार में बंद एक कैदी की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कैदी कई दिनों से बीमार था। 48 घंटे के अंदर मंडलीय कारागार में दूसरे कैदी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जेल में काफी दिनों सो बीमार था कैदी

बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खजराहा बुजुर्ग में राम सिंह पुत्र पन्नालाल अपने परिवार के साथ रहता था। डेढ़ साल पहले बबीना थाना पुलिस ने उसे अफीम की खेती के आरोप में गिरफ्तार किया था। मार्च 2024 में राम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में आते ही वह बीमार पड़ गया। राम सिंह को सांस की बीमारी थी। बढ़ती उम्र के कारण वह काफी कमजोर हो गया था। चल फिर नहीं सकता था। जेल स्टाफ ही उसकी देखभाल करता था। पिछले एक सप्ताह से वह ज्यादा बीमार था। जेल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कैदी ने जेल के अंदर लगाई फांसी

दो दिन पहले मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी करन कुशवाहा ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करन कुशवाहा अपने पिता दयाराम की गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इस मामले में बैरक वार्डन को निलंबित कर दिया गया था। इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि राम सिंह मार्च 2024 में जेल में बंद हुआ था। वह बीमार था। बीमारी के चलते राम सिंह की मौत हो गई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story