×

Jhansi News: नगर निगम में कार्यरत बाबू कर रहा शहर में अवैध होर्डिगों का कारोबार! लगे हैं 20 अवैध यूनीपोल

Jhansi News: भारतीय जनता पार्टी से मनोनीति पार्षद रिंकू वर्मा ने मुख्यमंत्री, मेयर और नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि नगर निगम में कार्यरत लिपिक जो कि सम्पत्ति एवं विज्ञापन जैसे महत्तवपूर्ण विभाग का चार्ज कई वर्षों से लिए हुए है।

B.K Kushwaha
Published on: 9 Dec 2023 8:26 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2023 8:28 AM GMT)
Jhansi News
X

शहर में लगे अवैध होर्डिंग (Newstrack)

Jhansi News: नगर निगम में कार्यरत एक बाबू अपने अफसरों के संरक्षण में अवैध होर्डिगों का कारोबार चलवा रहा है। मनमाफिक तरीके से होर्डिंग लगवाई जा रही हैं। इसकी जानकारी प्रशासनिक अफसरों को अच्छी तरह से है मगर बाबू के सामने यह लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर नगर आयुक्त से की गई है। ऐसे बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

एक ही बाबू के पास हैं कई चार्ज

भारतीय जनता पार्टी से मनोनीति पार्षद रिंकू वर्मा ने मुख्यमंत्री, मेयर और नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि नगर निगम में कार्यरत लिपिक जो कि सम्पत्ति एवं विज्ञापन जैसे महत्तवपूर्ण विभाग का चार्ज कई वर्षों से लिए हुए है। लिपिक के पास कोई भी नगर निगम कार्य से सम्बन्धित फाइल इनके पास जाती है। तो हर फाइल पर भ्रष्टाचार करते है। इनकी जेब न भरने पर तरह-तरह के कानून बता कर गुमराह करते है एवं विगत कई वर्षों से एक जैसे ही पद पर होने के कारण इन्होने ने अपने साथ कई ठेकेदार एवं कर्मचारिंयों को भी लिप्त कर रखा है।

अवैध लगी है 20 यूनीपोल?

शासन को दर्शाने के लिए कुछ माह पूर्व लिपिक का ट्रांसफर नगर आयुक्त के आदेश पर अन्य विभाग में हो गया था। लेकिन, इन्होने 15 दिन पूर्व ही फिर से सम्पत्ति एवं विज्ञापन विभाग में स्थानांतरण करवा लिया है। लिपिक अधिकारियों को भ्रमित कर नगर निगम का नुकसान करते हुए अपने लाभ के लिए कई विज्ञापन संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य करता है। हाल ही में झाँसी नगर निगम के क्षेत्रफल में यूनीपोल का टेण्डर नगर निगम द्वारा 38 पोलो का है और लिपिक ने ठेकेदार से अच्छी बड़ी रकम लेकर 18 से 20 यूनीपोल अवैध लगे है।


कार्यालय में फैलाता है जातिवाद व परिवारवाद

नगर निगम को आर्थिक नुकसान एवं लिपिक को आर्थिक लाभ होता है। जब भी इन अवैध विज्ञापन या होडिगों को हटवाने कि बात की जाती है। तो यही लिपिक अधिकारियों को भ्रमित मामले को रफा दफा करवा देता पुनः उसकी जेब गरम होती रहती है। इसी के साथ ये कार्यालय में जातिवाद एवं परिवारवाद भी फैलाते है। इन्होंने अपने ही खास भतीजे को बिना कम्प्यूटर शिक्षा के नगर निगम में भर्ती कराया जिसके बाद कई पार्षदों के द्वारा इसका विरोध भी किया, लेकिन इतने भ्रष्टाचार के चलते इन्हें इनके भतीजे को कोई गलत काम करने से रोक नही पाया।

नगर निगम की छवि हो रही हैं धूमिल

मनोनीत पार्षद ने शिकायती पत्र में कहा है कि नगर निगम की छवि एवं आर्थिक नुकसान को देखते हुए इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कमेटी बनाये एवं दो सदस्य जनप्रतिनिधि भी अनिवार्य जिससे पारदर्शिता रहे। जब तक इन पर पूर्णरूप से जांच नहीं हो जाती लिपिक से सारे वार्ज वापस ले लिए जाएं। जांच उपरांत जो भी आर्थिक हानि नगर निगम की हुई है। वह लिपिक एवं विज्ञापन ऐजेन्सी से वसूला जाए, ताकि आगे से नगर निगम में ऐसी अनियमित्ताएँ न हो सके।

कई अवैध होर्डिंग हटवाई गई

नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम झॉसी सीमान्तर्गत विभिन्न व्यक्तियों/विज्ञापनकर्ताओं/विज्ञापन एजेन्सीज द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति लिये इलाइट से पहुंज नदी तक एवं इलाइट से मेडीकल कालेज बाईपास तक विभिन्न स्थानों पर अवैद्य होर्डिंग्स, विज्ञापन कट आउट लगाकर नगर की सुन्दरता खराब करने पर नगर निगम द्वारा अभियान चलाते हुए कुल 210 अवैध कियोस्क, 08 अवैध होर्डिंग्स,5 अवैध स्टेन्डी, 20 अवैध पैनल एवं 01 अवैध यूनीपोल हटाये गये है तथा नोटिस/जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story