×

Jhansi News: बीजेपी नेता ने किया दावा, झांसी की बबीना विधानसभा बनेगी बुंदेलखण्ड की नोएडा

Jhansi News: बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुये कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विकास की नई इबारत लिख रहा है।

B.K Kushwaha
Published on: 15 Jun 2023 1:54 PM GMT
Jhansi News: बीजेपी नेता ने किया दावा, झांसी की बबीना विधानसभा बनेगी बुंदेलखण्ड की नोएडा
X
बबीना विधानसभा से बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा: Photo- Newstrack

Jhansi News: बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुये कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विकास की नई इबारत लिख रहा है। देश की 140 करोड़ जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। इस भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश को शांति, समृद्धि और विकास की स्पीड दिखाई है। उन्होंने बताया कि बबीना विधानसभा जल्द ही बुंदेलखण्ड की नोयडा बन जायेगी।

बबीना विधानसभा में बढ़ेगा इन्वेस्टमेंट

राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि यहां स्थापित होने वाले उद्योगों में 1 लाख करोड़ की धनराशि इन्वेंस्ट होगी। इससे यहां पर रोजगार की समस्या पूर्णतय खत्म हो जायेगी। गुरूवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि आज दुनिया भर में भारत की छवि काफी मजबूत बन चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश खूब तरक्की कर रहा है। उन्होंने अपनी बबीना विधानसभा में प्रमुख विकास कार्यों का विवरण करते हुए बताया कि बबीना विधानसभा में लगभग 1500 करोड़ की लागत से ‘हर घर जल, हर घर नल’ योजना के अन्तर्गत ब्लॉक चिरगांव के ग्राम गुलारा, ब्लॉक बडागांव के ग्राम तिलैथा, ग्राम बचावली व ब्लॉक बबीना के ग्राम बुढ़पुरा में पेयजल परियोजना स्वीकृत है।

बबीना विधानसभा में बुन्देलखण्ड औद्योगिक कॉरीडोर की स्थापना हेतु लगभग 8 हजार करोड़ की धनराशि स्वीकृत है, बबीना विधानसभा में 5 करोड़ 50 लाख की लागत से सीएचसी बरूआसागर का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा बबीना विधानसभा में जिला खनिज स्थापना (डी.एम.एफ.) द्वारा 04 करोड़ 56 लाख की लागत से स्मार्ट क्लास, सी.सी एवं विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य, बबीना विधानसभा में वृहद गौशालाओं का निर्माण- ग्राम पलींदा, दिगारा, लुहरगाव, अम्बावाय एवं बरूआपुरा मुरारी मार्ग के मध्य पहूज नदी पर 13.15 करोड़ की लागत से सेतु बना दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महावीर भार्गव, बृजेन्द्र सिंह राजपूत, अतुल जैन, दिंगत चतुर्वेदी, प्रिंयाशु डे आदि भाजपाई मौजूद रहे।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story