Jhansi News: पारीछा थर्मल पावर में कंपनी के सुपरवाइजर की मौत, जांच शुरु

Jhansi News: सोनभद्र के थाना टोपन के ग्राम दलओवर निवासी द्वारिका प्रसाद यादव (55) पारीछा थर्मल पावर हाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन कार्यरत था।

Gaurav kushwaha
Published on: 5 Sep 2024 4:48 PM GMT
Company supervisor dies in Parichha Thermal Power, investigation begins
X

 पारीछा थर्मल पावर में कंपनी के सुपरवाइजर की मौत, जांच शुरु: Photo- Social Media

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के पारीछा थर्मल पावर हाउस में एक कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र के थाना टोपन के ग्राम दलओवर निवासी द्वारिका प्रसाद यादव (55) पारीछा थर्मल पावर हाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन कार्यरत था। दोपहर एक बजे वह लंच अपने आवास पर चले गए। वहां से तीन बजे तक लंच समाप्त होने के बावजूद जब वह वापस नहीं आए, तो अधिकारियों ने उनको फोन लगाया। उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

एक घण्टे से ज्यादा इंतजार के बाद भी वह नहीं आए, तो विभागीय कर्मचारी व सीआईएसएफ के गार्ड उनके आवास पर गए। वहां देखा तो वह जमीन पर अचेत पड़े हुए हैं। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के बहनोई बबलू यादव ने बताया कि तीन माह पहले वह छुट्टियों से काम पर वापस आए थे। वह कंपनी में 12 साल से काम कर रहे हैं। उनके दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी है।

पत्नी ने पुलिस बुलाई, पति ने लगा ली फांसी

पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते पत्नी ने पुलिस बुला ली। तभी पति कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम रिछौरा में बलराम रायकवार अपनी पत्नी शिवकुमारी व बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण करता था। विगत दिवस वह घर में थे, तभी किसी बात को लेकर पत्नी से ग्रह कलेश हो गई।

इस पर पत्नी ने 112 पर पुलिस को फोन लगा दिया और शिकायत कर दी। पुलिस की गाड़ी उनके दरवाजे आकर ही खड़ी हुई थी, कि बलराम ने कमरे में घुसकर बंद कर लिया और पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली। पुलिस ने जाकर देखा तो वह फांसी पर लटके थे।

पुलिस ने जैसे तैसे कमरा खोल उनको नीचे उतारा और नजदीक बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां से उनको मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बलराम की दो लड़के हैं, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story