TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jhansi News: पति-पत्नी के बीच कराई काउंसलिंग, हुआ समझौता

Jhansi News: मामलों को सुलझाने में परिवार परामर्श केंद्र काफी सफल रहा है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, महिला मुख्य आरक्षी माधुरी देवी, किरन देवी, महिला आरक्षी रजनी उपस्थित रहे।

Gaurav kushwaha
Published on: 15 Jun 2024 1:51 PM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 2:31 PM GMT)
Counselling done between husband and wife, agreement reached
X

पति-पत्नी के बीच कराई काउंसलिंग, हुआ समझौता: Photo- Newstrack

Jhansi News: साहब! शराब के नशे में धुत होकर पति मेरी पिटाई करता है। इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई गई। बाद में दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया। तत्पश्चात पति-पत्नी थाने से विदा होकर खुशी-खुशी घर चले गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें 55 पत्रावली पर सुनवाई की गई। परिवार परामर्श केंद्र में टूटते परिवारों को जोड़ने की पारिवारिक काउंसलिंग कराई जाती है।

महिला थाना प्रभारी किरन रावत ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में पति के द्वारा नशा करके घर में मारपीट करना, मोबाइल का अनावश्यक उपयोग, चारित्रिक शंका जैसे कारण परिवार में कलह का कारण बनते हैं। ऐसे मामलों को सुलझाने में परिवार परामर्श केंद्र काफी सफल रहा है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, महिला मुख्य आरक्षी माधुरी देवी, किरन देवी, महिला आरक्षी रजनी उपस्थित रहे।

केस नंबर -1

बड़ागांव थाना क्षेत्र के तकियापुरा निवासी पीड़िता ने महिला थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि पति, ससुर उसे छोटी-छोटी बातों व दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। तीसरी बार काउंसलिंग के बाद परिवार को टूटने से बचाया गया। सफल दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। समय समय पर महिला थाना से फोन से संपर्क कर खुशहाली जीवन के संबंध में जानकारी ली जाती है।

केस नंबर - 2

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़ियागांव निवासी दंपति जिसमें दोनों प्रेम विवाह कर दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे कि जो की जरुरत से ज्यादा मोबाइल मोबाइल फोन में व्यस्त रहने के कारण एक दूसरे के प्रति अविश्वास व शंका के कारण दांपत्य जीवन में दरार आने लगा जिससे घर में आए दिन झगड़ा विवाद होता था। महिला थाना में काउंसलिंग कराया गया, जो सफल जीवन व्यतीत कर रहे है।

केस नंबर - 3

रेलवे कालोनी निवासी दंपत्ति में जिसमें शादी के बाद पति पत्नी व सास ससुर आधुनिक विचार व पुराने विचार के मध्य सामंजस्य के ना होने के कारण छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। विवाद से परिवार टूटने की कगार पर था, महिला थाना में काउंसलिंग कर परिवार को जोड़ा गया।

केस नंबर-4

तालपुरा निवासी दंपत्ति जिसमें शादी के बाद से पति के शराब सेवन से आए दिन झगड़ा विवाद होता था और परिवार टूटने के कगार पर था। पारिवारिक काउंसलिंग महिला थाना में कराई गई। इसके बाद परिवार को जोड़ा गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story