Jhansi News: फॉर्महाउस में मिला रिटायर्ड कर्नल का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jhansi News: कोरियर वाला आया तो सीके सिंह ने दरवाजा नहीं खोला था। इस पर कोरियर वाले ने पास बने ढाबा पर जानकारी दी। तब ढाबा के कर्मचारी फार्महाउस पर पहुंच गए। देखा तो बाथरुम के गेट पर उनका शव पड़ा था।

Gaurav kushwaha
Published on: 17 Aug 2024 5:03 PM GMT
Retired Colonel inside a farmhouse in Jhansi Dead body found
X

झांसी में फॉर्महाउस के अंदर रिटायर्ड कर्नल का शव पड़ा मिला: Photo- Newstrack

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में फॉर्महाउस के अंदर रिटायर्ड कर्नल का शव पड़ा मिला है। परिजनों को आशंका है कि रिटायर्ड कर्नल को बीपी और शुगर की बीमारी थी। इसके चलते उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गाजीपुर के खालिसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नोनहरा में रहने वाले सी के सिंह रिटायर्ड कर्नल थे। वह चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गुलारा में स्थित फॉर्महाउस में रहते थे। मृतक के भांजे राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसके मामा सीके सिंह सेना में ऑफिसर थे। लगभग आठ साल पहले वह अंबाला कैंट से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पिछले आठ माह से वह गुलारा स्थित अपने फार्महाउस में निवास कर रहे थे। साथ में उनके रिश्तेदार भी रहते थे। 14 अगस्त को वह घर चले गए थे। इसके बाद मामा सीके सिंह अकेले थे। भांजे के मुताबिक मामा फॉर्महाउस के पास बने एक ढाबा पर खाना खाते थे।

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को एक कोरियर वाला आया तो सीके सिंह ने फोन नहीं उठाया। न ही दरवाजा खोला था। इस पर कोरियर वाले ने पास बने ढाबा पर जानकारी दी। तब ढाबा के कर्मचारी फार्महाउस पर पहुंच गए। देखा तो बाथरुम के गेट पर उनका शव पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस औऱ परिजनों को दी गई थी। परिजनों का कहना है कि वह बीमार रहते थे। ऐसा लग रहा कि उसकी तबियत बिगड़ी, मगर कोई मदद करने के लिए नहीं आया था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मौत के बाद परिजन सदमे में

भांजे राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामा सी के सिंह के दो बेटे अथर्व और स्वीट है। जबकि बड़ी बेटी श्रीधा की शादी हो चुकी है। पत्नी प्रमिला और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। मामा की मौत के बाद परिजन सदमे में है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story