×

Jhansi: बेतवा नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव, हाथ कटे पैर बंधी लाश बरामद, 3 दिन पहले खेत से हुआ था लापता

Jhansi Crime News : ग्राम चेलरा के नजदीक बेतवा नदी में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। अधेड़ के दोनों हाथ कटे थे। उसके पैर भी बंधे हुए थे। लाश की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त कराई गई।

B.K Kushwaha
Published on: 4 Nov 2023 3:29 PM GMT
Jhansi Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Jhansi Crime News : झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र की बेतवा नदी (Betwa River) में लापता अधेड़ की लाश उतराती मिली है। आरोप है कि अधेड़ की हत्या कर उसकी लाश नदी में फेंका गया है। लाश के दोनों हाथ कटे थे, जबकि पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है मामला?

मोंठ थाना क्षेत्र (Month police station area) के ग्राम चेलरा के नजदीक बेतवा नदी में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। अधेड़ के दोनों हाथ कटे थे। उसके पैर भी बंधे हुए थे। लाश की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त कराई गई। मृतक की शिनाख्त 58 वर्षीय कढोरे उर्फ परशुराम के रूप में हुई।

31 अक्टूबर से थे लापता

परिजनों का कहना है कि कढ़ोरे 31 अक्टूबर को खेत पर गए थे। अचानक वो गायब हो गए। घर न पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई और खोजबीन जारी रखी। इधर, सूचना मिली बेतवा नदी में एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की कढ़ोरे उर्फ परशुराम के रुप में शिनाख्त की। जिस हालत में लाश मिली है उससे आशंका है कि उसकी हत्या की गई। फिर शव को नदी में फेंका गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान की मौत

गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम छिरौरा खुर्द निवासी भगवत शरण पाल पीआरडी जवान था। परिजनों के मुताबिक वर्तमान में उसकी ड्यूटी रक्सा थाने में लगी थी। रोज की तरह रात में वह ड्यूटी के लिए रक्सा गया था। जहां देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि भगवत शरण रात्रि में थाने में पीआरडी की नौकरी करता था। साथ ही दिन में वह चिरगांव के एक बैंक में काम करता था। आशंका है कि सही से नींद न लेने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story