Jhansi News : सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को मिला संरक्षा पुरस्कार

Jhansi News : मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा संरक्षित रेल संचालन करने पर लोको पायलट समेत कई रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 Sep 2024 3:48 PM GMT
Jhansi News : सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को मिला संरक्षा पुरस्कार
X

Jhansi News : मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा संरक्षित रेल संचालन करने पर लोको पायलट समेत कई रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया है।

संरक्षा पुरस्कार पाने वालों में देवेन्द्र कुमार पुरोहित/ लोको पायलट पैसेंजर, झांसी, रमा शंकर यादव / सहायक लोको पायलट पैसेंजर, झांसी, एस.पी. सिंह परिहार/वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर (पैसेंजर), संतोष शर्मा/उप स्टेशन प्रबंधक कोटरा, अनवर खान लोको पायलट/झांसी, अफसर खान सहायक लोको पायलट/झांसी, विनीत कुमार पॉइंट्समैन बी "करौंदा, धर्मेन्द्र कुमार जैन लोको पायलट (पैसेंजर), तन्मय प्रसून उप स्टेशन प्रबंधक / करौदा शामिल रहे है।

इन कर्मचारियों को संरक्षित रेल संचालन करने, सतर्कता तथा सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए संक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार रु. 500/- प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य, मुख्य परियोजना प्रबंधक / गति शक्ति यूनिट पी के सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन , अखिल शुक्ला वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, शिवम श्रीवास्तव वरि मंडल बिजली अधिकारी झांसी एव मंडल के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।

झांसी रेल मंडल से 37 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त

वहीं, झांसी मंडल से माह अगस्त में सेवानिवृत हुए 37 रेल कर्मचारीयों हेतु सेवा निवृत्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया । समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रू. 09 करोड 73 लाख का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवापंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जडित पदक प्रदान किये गयेI सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मैडल वितरण करने के उपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। समारोह में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक संतोष कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर उपस्थित रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story