Jhansi News: पड़ोसी युवक से दुखी छात्रा ने कर ली आत्महत्या

Jhansi News: मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेलिया जाएगा।

B.K Kushwaha
Published on: 10 Sep 2023 12:55 PM GMT
female student Commits Suicide Due To Neighbor
X

female student Commits Suicide Due To Neighbor

Jhansi News: झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ले में दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां पड़ोसी युवक से दुखी हाईस्कूल की छात्रा ने फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेलिया जाएगा।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ले में रहने वाले विनोद अहिरवार की 16 वर्षीय बेटी दीक्षा निर्मला कान्वेंट स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक दीक्षा के पिता विनोद कुमार अहिरवार कपड़े सिलाई का काम करता है। उसकी मां रेलवे रनिंग स्टाप के लिए खाना बनाने का काम करती हैं। माता-पिता काम पर गए थे। इसी दौरान दीक्षा ने घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला लड़का दीक्षा को परेशान करता था। कई बार उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना। आखिर पड़ोसी युवक की हरकतों से परेशान होकर दीक्षा ने यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी और ससुराल प्रताड़ना से परेशान युवक ने छत से कूदकर दे दी जान

पत्नी और ससुराल पक्ष से परेशान एक युवक छत से कूद कर अपनी जान दे दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराली मृतक से 20 लाख रुपए और मकान को अपने नाम कराने को लेकर परेशान कर रहे थे। यही कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द नमो होम्स के पास में जितेन्द्र पुत्र रामस्वरुप रहता है। खाना खाने के बाद रात्रि में जब घर के सदस्य सो गए तब मौका पाकर वह छत से कूंद गया। तड़के सुबह जब उसके पिता लघुशंका के लिए उठे तो उसे नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। यह देख उनके होश हो उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

भाई का कहना है कि मृतक जितेन्द्र की शादी गढ़ियागांव में रहने वाली प्रीती नाम की लड़की से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से पत्नी और ससुराल वाले मृतक को परेशान कर रहे थे। उसके परिवार पर 20 लाख रुपए और मकान नाम कराने की जिद करने लगे। जिसे पूरा न करने पर उसकी पत्नी छोड़कर मायके चली गई थी और वापस ससुराल नहीं आ रही थी। मायके से वापस ससुराल लाने के लिए कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिससे वह परेशान रहने लगा। आशंका है कि इसी परेशानी के कारण उसने मृतक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

पैदल जा रही महिला बाइक ने मारी टक्कर, मौत

घर से पैदल खेत जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गया और उसके परिजनों को सूचना दी। हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली गीता महिला किसान थी। विगत दोपहर वह घर से खेत जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। यह देख नजारा बाइक सवार वहां भागा नहीं बल्कि इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story