×

Jhansi News: क्रिसमस की दारु पार्टी में झगड़ा, एक का कत्ल

Jhansi News: क्रिसमस की रात्रि दारु पार्टी के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक के प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 27 Dec 2023 2:07 PM GMT
Fight at Christmas party, one murdered
X

क्रिसमस की दारु पार्टी में झगड़ा, एक का कत्ल: Photo- Newstrack

Jhansi News: क्रिसमस की रात्रि दारु पार्टी के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक के प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान के धौलपुर के सूरजपुरा में राजवी सिंह परिवार समेत रहता है। भाई के अनुसार वह उसका भाई राजवी सिंह नवाबाद थाना क्षेत्र में अशोक सनफ्रंरास सिटी के पास एक प्राईवेट सुसायटी में टाईल्स लगाने का काम कर रहा था। 25 दिसम्बर की रात्रि में वह अपने साथियों के साथ दारु पार्टी कर रहा था, तभी उसका अपने साथियों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक युवक ने उसके प्राईवेट पार्ट में लात मार दी। जिससे वह घायल हो गया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक सनफ्रंरास सिटी में टाईल्स मिस्त्री काम कर रहे दो लोगों के बीच पार्टी के दौरान शराब पीने झगड़ा हो गया था। जिसमें मारपीट हो गई थी। इलाज के दौरान राजवीर (45) की मृत्यु हो गई है। दोनों ही धौलपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है।

हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, उड़े परखच्चे, कार सवार हुए घायल

झाँसी- कानपुर हाईवे पर ट्रक के पीछे कार घुस गई। हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी के पास टोल प्लाजा है। इस टोल प्लाजा के पास एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरानी पीछे से आ रही कार क्रमांक यूपी 93 बीजी 6249, ट्रक में जा घुसी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे को देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां से हालत गम्भीर होने पर चारों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story