Jhansi News: शादी से दो दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, मिला शव, पिता ने लगाया ये आरोप

Jhansi News: एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। तीन साल पहले महिला ने लव मैरिज की थी। वह शादी से दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Gaurav kushwaha
Published on: 10 Aug 2024 2:44 PM GMT
Jhansi News
X

मृतक महिला की फाइल फोटो (Pic: Newstrack)

Jhansi News: एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। तीन साल पहले महिला ने लव मैरिज की थी। वह शादी से दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में रहने वाले अशोक वंशकार ने बताया कि उसकी लड़की अर्चना 12वीं तक पढ़ी लिखी थी। वर्ष 2021 में बेटी की शादी दिल्ली में तय की गई थी। शादी की सारी तैयारिंया हो चुकी थी। निमंत्रण बट चुके थे और रिश्तेदार भी आ चुके थे। शादी के दो दिन पहले बेटी घर वालों के साथ सो रही थी। जब घर के सदस्य सुबह उठे तो बेटी घर पर नहीं थी। पता चला कि वह मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ भाग गई थी।

तीन साल पहले की थी लव मैरिज

पिता के मुताबिक छह माह बाद दोनों को दिल्ली में पकड़ा था, लेकिन बेटी युवक का साथ नहीं छोड़ना चाहती थी। बेटी और अजय नामक युवक ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। पिता ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे। आरोप है कि वे जाति को लेकर बेटी को जलील करते थे। मारपीट कर पैसों की मांग करते थे। कुछ दिन पहले अर्चना को मेडिकल कालेज में भर्ती हुई थी। बेटी पति के साथ खोड़न में रहती थी।

शुक्रवार को सूचना मिली कि बेटी की तबीयत खराब है। तब घर जाकर उसे अस्पताल ला रहे थे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटी का एक ढाई साल का बेटा है। पति मजदूरी करता है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में सीपरी बाजार थाना प्रबारी अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि अर्चना की मायेक में मौत हुई है। वह बीमार रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story