Jhansi News: चार मौतों से दहला झांसी: कहीं लगा करंट तो किसी ने लगा ली फांसी, नहाने गए दो युवक भी डूबे

Jhansi News: झांसी में विभिन्न घटनाओं चार मौतें हो गईं, जिसमें कुएं पर नहाने गए एक युवक को करंट लग गया और मौत हो गई। नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

Gaurav kushwaha
Published on: 14 Oct 2024 4:27 PM GMT
Jhansi rocked by four deaths: Some got electrocuted, some committed suicide by hanging, two youths who went to take bath also drowned
X

चार मौतों से दहला झांसी: कहीं लगा करंट तो किसी ने लगा ली फांसी, नहाने गए दो युवक भी डूबे: Photo- Social Media

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में विभिन्न घटनाओं चार मौतें हो गईं जिसमें कुएं पर नहाने गए एक युवक को करंट लग गया। बेटे को मां ने उठाने की कोशिश की तो उनको भी करंट का झटका लगा। किसी तरह तार हटाकर युवक को बचाया और मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में बांध में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जिसमें आरोप है कि बहू ने ससुर की हत्या करवा दी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

कटेरा कसबे में रहने वाले कमलेश कुशवाहा का बेटी रोहित कुशवाहा अपने मामा कुंजबिहारी और रघुवीर के पास टेहरका के ग्राम बहेरा में रह रहा था। मां इमरती देवी भी साथ रहती थी। मामा ने बताया कि रोहित खेत पर बने कुएं में नहाने गया था। वहां पर उसे बिजली का तार से करंट लग गया। जब मां खेत पर पहुंची तो बेता बेसुध पड़ा था। तब उसे उठाने की कोशिश की तो मां को भी करंट का झटका लगा। फिर तार हटाकर रोहित को मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति से चल रहा है मनमुटाव

परिजनों का कहना है कि इमरती का अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। इसलिए वह बेटे के साथ मायके में ही रहती थी। इकलौता बेटा ही उसके जीने का सहारा था। मौत के बाद मां औऱ मामा का रो रोकर बुरा हाल हाल है। रोहित बमनुआ के एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

बांध में नहाने गए दो युवकों की मौत

Jhansi News: लहचूरा बांध में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में खुशी की जगह मातम छा गया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा निवासी गोविंद दास और नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मोहल्ले में रहने वाले दीपक कुमार सोमवार की सुबह दस बजे लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में रहने वाले रिश्तेदारी में गए थे। बाद में कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ लहचूरा बांध गए। जहां से वो नहाते समय डूब गए। जिसकी सूचना लोगो ने स्थानीय प्रशासन को व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी व क्षेत्राधिकारी लक्ष्मी कांत गौतम व लहचूरा थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने गोताखोरों को बुलाया।

गोताखोरों ने एक घंटे बड़ी मशक्कत करने के बाद लगभग एक घंटे में दोनों युवकों को बाहर निकाला, जहां से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनो युवकों की मौत की खबर सुन कोहराम मच गया। कार्यक्रम में खुशी मनानी थी। वहां मातम पसर गया।

ससुर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मृतक के परिजनों ने किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Jhansi News: पूंछ थाना क्षेत्र के रामनगर सेरसा में रहने वाले एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आरोप है कि बहू ने ससुर की हत्या करवा दी। यह आरोप ससुरालियों ने बहू व बहू के मायके वालों पर लगाया है। इस घटना से मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पूंछ थाना क्षेत्र के रामनगर सेरसा में कुंवरलाल पाल परिवार समेत रहता था। रविवार की देरशाम कुंवरलाल कमरे में फांसी पर लटक रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही घर के लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल फांसी के फंदे से उतारकर मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई हुकुम पाल सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई कुंवरलाल पाल ने अपने इकलौते बेटे मोहित की शादी ढाई साल पहले हीरानगर में रहने वाली एक युवती से हुई थी। मोहित बोल नहीं पाता था, इसलिए बहू पसंद नहीं करती थी। रविवार को मोहित और उसकी मां प्रेमा खेत पर थे।

बहू ने ससुर कुंवरलाल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर अपने मायके फोन कर दिया। इस पर बहू का पिता, चाचा समेत छह लोग आए। कुंवरलाल पूंछ से घर पहूंचे तो बहू के मायके वाले बैठे हुए थे। इन लोगों ने उसके बाई कुंवर लाल की पिटाई कर दी। आवाज सुनकर वह आया तो घर की कुंडी बंद थी। वे कुंवरलाल को पीट रहे थे। तब गांव वालों को बुलाया गया। अंदर जाकर देखा तो उसके भाई का शव गमछे के सहारे खूंटी पर लटका था।

सभी आरोपी भाग चुके थे। वहीं दामाद दिलीप पाल का आरोप है कि बहू के मायके वालों ने उसके ससुर कुंवरलाल की हत्या की है। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। इस संबंध में पूंछ थाना प्रभारी जे पी पाल का कहना है कि विवाद के चलते शनिवार शाम को बहू के मायके वाले आए थे। उनके जाने के बाद कुंवर लाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में जांच की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story