Jhansi News: बारिश ने बरपाया कहर, कई कच्चे घर गिरे, मलबे में दबकर एक की मौत, कई घायल

Jhansi News Today: =बीती रात चंद्रशेखर के पिता मुन्ना लाल कच्चे बाड़ा में सो रहे थे। तभी तेज बरसात हुई और कच्चा कमरा गिर गया। जिसके मलवे में मुन्नालाल दब गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 18 Sep 2024 2:20 PM GMT
Jhansi Heavy Rain Many Houses Collapsed
X

Jhansi Heavy Rain Many Houses Collapsed

Jhansi News Today: बारिश ने बरपाया कह, कई कच्चे घर गिरे, मलबे में दबकर एक की मौत, कई घायलझांसी। जिले के अलग- अलग इलाकों में तेज बारिश का कहर देखने को मिला। कई कच्चे मकान ढह गए, जिनमें एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौसम के अचानक बदलने से मंगलवार रात तेज हवा संग बारिश से नगरीय निकायों से लेकर गांव तक सड़कें, मोहल्ले जलमग्न हो गए। रुक-रुककर हुई बारिश से सबसे ज्यादा कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा। मोंठ, समथर और शाहजहांपुर में तीन घर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की बात कही है।

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरथरी गांव में चंद्रशेखर राजपूत के दो घर हैं। एक में वह लोग रहते हैं तथा दूसरे में पालतू जानवर बांधते हैं। बीती रात चंद्रशेखर के पिता मुन्ना लाल कच्चे बाड़ा में सो रहे थे। तभी तेज बरसात हुई और कच्चा कमरा गिर गया। जिसके मलवे में मुन्नालाल दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे जानकारी दी। वह दौड़कर आया। उसने लोगों की मदद से मलवा हटाकर देखा तो उसमें पिता की मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

वहीं, दूसरी घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दासना की है, जहां प्रभु दयाल अहिरवार तथा उनकी पत्नी कस्तूरबा देवी अपने कच्चे मकान के भीतर सो रहे थे। तभी उन्हें छप्पर टूटने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर वह कमरे से बाहर निकल ही रहे थे,इतनी में छप्पर टूट गया। गनीमत रही कि उनके साथ अनहोनी नहीं हुई और वह दोनों छुटपुट रूप से घायल हुए हैं। परिजनों ने उन्हें सीएचसी मोंठ में उपचार के लिए भर्ती कराया।

उधर, तीसरी घटना मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम जौंरा की बताई गई है। ग्राम जौंरा में 80 बर्षीय शांति देवी पत्नी हरदास अहिरवार अपने बाड़ा में बने कच्चे कमरे से भूसा निकाल रही थी। इसी दौरान मकान का छप्पर गिर गया। जिसमें दबकर वह चोटिल हो गई। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नायाब तहसीलदार नसीम अहमद ने सीएचसी में पहुंचकर घायल महिला का हाल-चाल जाना और घटना संबंधी जानकारी ली। निर्देशन पर लेखपाल प्रवेश राजपूत ने ग्राम जौंरा पहुंचकर घटना संबंधी जानकारी ली और बताया कि महिला कच्चे कमरे से भूसा निकल रही थी। इसी दौरान छप्पर गिरने से वह घायल हुई है।

Admin 2

Admin 2

Next Story