Jhansi News: रेस्टोरेंट में जमकर बवाल, युवतियों ने गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा

Jhansi News: शिवाजी नगर में छह लड़कियों का काफी आतंक है। इन लड़कियों ने उधार पर सामान न देने पर रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया, पथराव भी किया। यही नहीं, काउंटर पर मौजूद गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई की।

Gaurav kushwaha
Published on: 5 July 2024 4:32 PM GMT
Jhansi News: रेस्टोरेंट में जमकर बवाल, युवतियों ने गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा
X

Jhansi News: शिवाजी नगर में छह लड़कियों का काफी आतंक है। इन लड़कियों ने उधार पर सामान न देने पर रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया, पथराव भी किया। यही नहीं, काउंटर पर मौजूद गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले उक्त लड़कियां वहां से रफूचक्कर हो गईं। इस घटना को लेकर शिवाजी नगर में रहने वाले लोग दहशत में हैं।

नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाले नेवी से सेवानिवृत्त राधेश्याम एक रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। रोजाना की भांति रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। शुक्रवार को दोपहर में पड़ोस में रहने वाली पांच-छह लड़कियां रेस्टोरेंट में आई। रेस्टोरेंट के काउंटर में गर्भवती महिला बैठी हुई थी। इन लड़कियों ने काउंटर पर बैठी कैशियर महिला से उधार सामान देने के लिए कहा, लेकिन कैशियर ने उधार सामान देने से मना कर दिया। इसी बात पर लड़कियां नाराज हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

राधेश्याम का कहना है कि वहां मौजूद लड़कियों ने महिला से गाली गलौज की। वाद विवाद के बाद लड़कियों ने घेरकर महिला को पीटना शुरु कर दिया। जब वह यह बताने के लिए घर आई तो पीछे-पीछे यह लड़कियां भी पहुंच गई। उनके घर में पथराव करने लगीं। आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story