×

Jhansi News: जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त करवाया, मंडल अध्यक्ष ने कहा- संघर्ष के लिए तैयार रहे कर्मचारी

Jhansi News: मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने लोगों से अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए आह्वान करते हुए संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार से अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए रेलकर्मचारी अभी से तैयार हो गया है।

B.K Kushwaha
Published on: 11 Jan 2024 5:42 PM GMT
The hunger strike was ended by giving them juice, the divisional president said - employees should be ready for struggle
X

जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त करवाया, मंडल अध्यक्ष ने कहा- संघर्ष के लिए तैयार रहे कर्मचारी: Photo- Newstrack

Jhansi News: ज्वाइंट फोरम फॉर रेस्टोरेशन आफ ओल्ड पेंशन स्कीम/एन एफआईआर/एनसीआरईएस के आह्वान पर 08 जनवरी, 2024 से एनपीएस रद्द कर पुरानी गारंटीकृत पेंशन बहाली की मांग को लेकर अनवरत जारी क्रमिक भूख हड़ताल में अंतिम दिन 11 जनवरी, 2024 की मध्य रात्रि 00.00 बजे से नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लॉईज संघ झाँसी की कारखाना शाखा नंबर तीन, जूही शाखा, ग्वालियर मुख्य शाखा के द्वारा भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढाते हुए दोपहर बारह बजे तक जारी रखा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने लोगों से अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए आह्वान करते हुए संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार से अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए रेलकर्मचारी अभी से तैयार हो गया है।

इस दौरान केन्द्रीय अध्यक्ष वी जी गौतम, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल उपाध्यक्ष के एस शुक्ला,जिंसी मैथ्यू, सहायक मंडल सचिव मोहम्मद उमर खान, महेन्द्र सेन,तेज सिंह मीना, आरती तमोरी सचिव (महिला विंग), राघवेंद्र तिवारी,कृष्णा, ज्योति राजपूत, शालू दास,छवि साहू, अल्का श्रीवास्तव,सारिका सचान, शाखा पदाधिकारियों में संजीव नायक, लोकेश श्रीवास्तव, अश्वनी गोस्वामी, अनिल कुमार शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, कालूराम कुशवाहा, विक्रम सिंह, मनोज सिंह बघेल, एस के सिंह, सुनील राय,गजेन्द्र साहू, सुभाष चंद्र बोस, इंद्र विजय सिंह, प्रमोद कुमार, कामता प्रसाद साहू, दीपक राजपूत, अमित यादव, कृपाल सिंह,अभिषेक कुमार, घनश्याम श्रीवास, भरत लाल, शंकर लाल चौरसिया, कोमल परिहार, मनोज अग्रवाल, देवेन्द्र राजपाल , अरविन्द दीक्षित,शैलेन्द्र वर्मा, मोहम्मद अब्दुल करीम चिश्ती, रामेश्वर तिवारी,आनन्द खानवलकर, अमित यादव,राहुल सिंह,मुकेश भार्गव,सर्वेश श्रीवास्तव,कमलेश जोशी, निर्मल पाल, नीरज कुमार, रियाजुद्दीन, संदीप गुप्ता, हनुमान दास मीना, सत्येन्द्र जोशी, अरुण सिंह तोमर, अनुज भारती ,शिवनारायण सिंह,अभिमन्यु डागौर के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। केन्द्रीय अध्यक्ष द्वारा भूख हड़ताल में शामिल लोगों को जूस पिलाकर समापन किया गया।

पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन ने पकड़ी गतिः मण्डल सचिव

सरकार से आर पार के मूड में कर्मचारी

पुरानी पेन्शन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल का आज समापन हुआ। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झाँसी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद झाँसी के साथ ही विभिन्न घटक दलों के कर्मचारी हंगर फास्ट में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। एनसीआरएमयू के मण्डल सचिव अमर सिंह यादव ने बताया कि संयुक्त मंच ने क्रमबद्ध आन्दोलन की जो रूपरेखा बनाई है। उस पर चरणबद्ध तरीके से कार्य करते हुए संघर्ष को गति दी गई है। ओपीएस आन्दोलन ने इस बीच गति पकड़ी है और रेलवे कर्मचारी इस आन्दोलन को अन्तिम छोर तक ले जाने में पीछे नहीं हटेंगे ! संयोजक डी के खरे (मंडल अध्यक्ष एनसीआरएमयू) ने बताया कि इन चार दिनों में कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला है। लेकिन सरकार की कान में जूं न रेंगना उनकी मृत संवेदनाओं को दर्शाता है। सहसंयोजक (प्रान्तीय उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ) जितेन्द्र दीक्षित - ने कहा कि देश और प्रदेश की राजधानी से विरोध का बिगुल फूंकने का काम किया है।


वहीं सहसंयोजक/अध्यक्ष राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद् अखिलेश मिश्रा ने कहा कि राज्यकर्मी और अध्यापक सरकार के रवैये से रुष्ट है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल अध्यक्ष इंजी. आर सी पस्तोर, जिला मंत्री भगवानदास कुशवाहा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अब्दुल नोमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुशवाहा, संयुक्त मंत्री शिवकुमार पाराशर, बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष मृत्युञ्जय सिंह, मंत्री देवेश शर्मा, ज़िलाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध रावत, एनसीआरएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव निर्मल सिंह संधू, उपाध्यक्ष सुनील पाल, राजेश नामदेव ,अनिरुद्ध सिंह,आईलिन लाल (एनसीआरएमयू शाखा सचिव) जय सिंह यादव, दीपक शिंदे,संजीव द्ववेदी,राजेंद्र यादव,रोहित शर्मा,बृजमोहन सिंह, संजीवन राय(शाखा अध्यक्ष),जितेन्द्र खरे(शाखा अध्यक्ष),सी पी भार्गव अध्यक्ष जिला सयुंक्त ट्रैड यूनियन समन्वय समिति, इंजी.कोशल किशोर(ललितपुर) इंजी.श्रेष्ट कुमार, (लोको पायलट) वी.पी.सिंह, उदय शंकर यादव ,सुभाष यादव,अनुरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे। मण्डल कोषाध्यक्ष एनसीआरएमयू जसवंत सिंह ने संचालन किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story