Jhansi News: मां-बेटा का कत्ल कर पिता ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

Jhansi News: एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच आपसी कलह का प्रतीत होता है। फिर भी घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू से जाँच की जा रही है।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 Jun 2024 3:38 AM GMT
Jhansi News
X
जांच में जुटी पुलिस (Pic: Newstrack)

Jhansi News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ शंकर की मंदिर के पास देर रात मां - बेटा का कत्ल कर पिता ने फांसी लगा ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश (40) की शादी लगभग 10 साल पहले प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित नैनागढ़ में रहने वाले मोनू टैण्ट हाउस के संचालक मोनू की बहन प्रियंका (35) के साथ हुई थी। नीलेश टैक्सी चलाता था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। शादी के लगभग 5 साल बाद उनके यहाँ हिमाँशु (5) का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद कुछ समय तो सबकुछ ठीक चला, मगर बाद में फिर पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। इसकी शिकायत प्रियंका ने कई बार अपने मायके वालों से की थी। 29 मई को प्रियंका के भाई मोनू के लड़के प्रिंस की पहली सालगिरह थी। इसमें शामिल होने के लिए नीलेश, प्रियंका व हिमाँशू भी 28 मई को नैनागढ़ पहुँच गए थे। जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद दोनों में वहाँ पर भी विवाद हुआ, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर सभी मान गए। जन्मदिन के बाद नीलेश पत्नी व बच्चे के साथ ससुराल में ही रुक गया।


एक जून (शनिवार) को ससुराल के लोग किसी रिश्तेदारी में गए थे। सास कमलेश व उनके पति बल्लमपुर गए थे और प्रियंका का भाई, भाभी व अन्य लोग किसी दूसरी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर नीलेश, प्रियंका व हिमाँशू अकेले थे। शाम लगभग 8 बजे जब प्रियंका का भाई-बहन व अन्य लोग घर वापस आए तो देखा कि दरवाजे खुले हुए थे। वह आशंकित होते हुए अन्दर गए तो किचिन में नीलेश का शव फाँसी के फन्दे पर लटका था। वह घबरा गए और उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वहाँ प्रियंका व मासूम हिमाँशू के शव भी फाँसी के फन्दे पर लटके थे। घटना की सूचना तुरन्त प्रेमनगर थाने की पुलिस व रिश्तेदारी में गए माता-पिता को दी गई। सूचना मिलते ही सभी वापस आ गए।


जानकारी लगते ही एसएसपी राजेश एस, प्रेमनगर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह राठौड़ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच गए। घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच आपसी कलह का प्रतीत होता है। फिर भी घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू से जाँच की जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने आशंका जताई कि पहले पत्नी व बेटे की हत्या कर उनके शवों को फन्दे पर लटकाया गया और फिर नीलेश ने खुदकुशी कर ली।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story