Jhansi News: पति-पत्नी और वो! गर्लफ्रेंड के साथ प्रेमी कर रहा था ये काम, तभी पहुंच गई असली वाली

Jhansi News: दो बच्चों का पिता अपनी गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट में डिनर कराने लाया था। तभी पत्नी को भनक लग गई। वह अपने भाई व दो लोगों के साथ रेस्टोरेंट पहुंच गई।

Gaurav kushwaha
Published on: 10 Aug 2024 2:07 PM GMT
Husband was serving dinner to girlfriend in a restaurant, wife beat up girlfriend
X

रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड को डिनर करा रहा था पति पत्नी ने गर्लफ्रेंड की पिटाई की: Photo- Social Media

Jhansi News: महानगर के एक फेमस रेस्टोरेंट में शुक्रवार नाइट पति, पत्नी और वो के हाई वोल्टेज ड्रामा ने सबको चौंका दिया। दरअसल, दो बच्चों का पिता अपनी गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट में डिनर कराने लाया था। तभी पत्नी को भनक लग गई। वह अपने भाई व दो लोगों के साथ रेस्टोरेंट पहुंच गई। पत्नी को सामने देख पति के होश उड़ गए और फिर क्या था, पत्नी ने भाई के साथ मिलकर अपने प्रोपर्टी डीलर पति और उसकी गर्ळफ्रेंड की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद यूपी 100 की पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आशिक मिजाज पति से परेशान थी महिला

पिछोर निवासी और प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वाले युवक की शादी डबरा में रहने वाली एक युवती से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। महिला अपने पति की आशिक मिजाजी से परेशान थी औऱ कई बार इसको लेकर उनका झगड़ा भी होता था। कुछ दिन पहले पत्नी बच्चों को लेकर डबरा अपने मायके चली गई थी। इसी का फायदा उठाकर पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त गुजार रहा था।

डिनर कराने पहुंचा था रेस्टोरेंट

पुलिस के मुताबिक, रात नौ बजे एक युवक एक युवती मेडिकल कालेज के पास बने एक रेस्टोरेंट में डिनर कराने पहुंचा था। कुछ देर बाद एक महिला अपने परिवार के चार लोगों के साथ वहां पहुंच गई। खुद को युवक की पत्नी बताते हुए उसने हंगामा शुरु कर दिया। रेस्टोरेंट में हंगामा बवाल होने पर कर्मचारी ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पारिवारिक विवाद होने के बाद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को रेस्टोरेंट के बाहर निकाल दिया।

पत्नी ने पति, उसकी गर्लफ्रेंड को पीटा

काफी देर तक फैमिली का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद अचानक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति वे उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरु कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों को बचाया और समझा बुझाकर मामले को शांत करवा दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story