Jhansi News: खेत में काम करते समय गिरा बिजली का तार, पति-पत्नी की मौत

Jhansi News: मोंठ थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे दंपति के ऊपर बिजली का तार गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Gaurav kushwaha
Published on: 6 July 2024 8:25 AM GMT
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic: Social Media)

Jhansi News: मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में धान के खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

खेत में काम करते वक्त गिरा बिजली का तार

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली निवासी रूप सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी अंजू कुशवाहा के साथ सेंट जॉन पॉल स्कूल के पीछे स्थित खेत में धान की पौध में काम कर रहा था। तभी खेत के ऊपर से निकले विद्युत तार टूट कर गिर गया। करंट लगने से दोनों पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जहां जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।

5 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मृतक रूप सिंह और अंजू कुशवाहा की शादी विगत करीब 5 बर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की एक तीन बर्षीय बेटी और दो साल का बेटा है। रूप सिंह गांव में घूम कर चाट का ठेला लगाता था। मृतक रूप सिंह के पिता की मौत करीब 6 माह पहले हुई थी। पति-पत्नी की मौत के बाद अब उसके घर में करीब 60 बर्षीय फूलवती बच्चों की दादी के रूप में एकमात्र सहारा है। रूप सिंह के पास केवल दो बीघे जमीन थी, जिसमें खेती और छोटी-मोटी मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया हालांकि गांव मोहल्ले के लोग उनका सहारा बनकर खड़े हैं।

फांसी के फंदे पर झूला दो बच्चों का पिता, मौत

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा में दो बच्चों का पिता फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि भरत सिंह राजपूत घर पर था। तभी शाम को वह अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों ने तत्काल उसे मौत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक भरत सिंह की शादी बर्ष 2014 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं, एक की उम्र आठ और दूसरे की उम्र करीब 6 बर्ष है। मृतक भरत सिंह खेती किसानी करता था। उसकी मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story