Jhansi News: इंडिया गठबंधन ने बीजेपी के गढ़ को किया ध्वस्तः आरडी फौजी

Jhansi News: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की जौनपुर लोकसभा सीट पर भारी मतों से विजय होने पर एक दूसरे को शुभ कामनाएं दी और मिष्ठान वितरण किया गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 5 Jun 2024 12:46 PM GMT
jhansi news
X

झांसी में जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: जनपद में जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुर्ठ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. बिहारी लाल ने की और मुख्य अतिथि भगवत नारायण काछी रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेमवती प्रदेश महासचिव और श्रीमती मधु कुशवाहा मंडल अध्यक्ष रही। कार्यक्रम को संचालक संचालन शैलेंद्र सिंह मौर्य ने किया।

एक तरफा जनादेश दिया और विजयी हुए

सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गये। इसके बाद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की जौनपुर लोकसभा सीट पर भारी मतों से विजय होने पर एक दूसरे को शुभ कामनाएं दी और मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और कहा कि यह जीत पीडीए और इंडिया गठबंधन की जीत है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव की और बाबू सिंह कुशवाहा की कुशल रणनीति की जीत है। इसमें तरह-तरह के व्यवधान पैदा किए गए लेकिन सम्मानित जनता ने किसी की नहीं सुनी और एक तरफा जनादेश दिया और विजयी हुए।


सरकार बनते ही समस्याओं का होगा समाधान

इंडिया गठबंधन ने देश की प्रमुख समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ा। जिसमें संविधान बचाओ, बढ़ती बेरोजगारी, कृषि उत्पाद पर किसानों को सही मूल्य न मिलना ,खाद बीज और कीटनाशक दवाओं को महंगा करना, बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य, शिक्षा महंगी हो गई है ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के ठीक नही है। आवारा पशुओं से किसान त्रस्त है। फसलों के मूल्यों का सही और कानूनी निर्धारण न होना आदि समस्याओं से लोग बहुत परेशान है। लोग बाहर पलायन को मजबूर है इन्ही सब समस्याओं से जनता झुझती चली आ रही है। इंडिया गठबंधन ने संकल्प लिया कि उनकी सरकार बनते ही समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर आरडी फौजी, बिहारी लाल, भगवत नारायण काछी ,शैलेंद्र सिंह मौर्य, शिव कुमार कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, आरके फौजी, धन सिंह फौजी, इंद्रपाल सिंह फौजी, उत्तम दादा चिरगांव, दिनेश प्रताप सिंह, राम प्रसाद कुशवाहा, कृपाल सिंह अमरा, मनोज विश्वकर्मा गुरसराय ,गोटी राम कुशवाहा ,अजय कोस्टा, रोहित कुशवाहा, श्रीमती उर्मिला कुशवाहा, मधु कुशवाह मंडल अध्यक्ष, श्रीमती प्रेमवती प्रदेश महा सचिव , आशा लता कुशवाहा ,सबा खान जिला प्रभारी, पीडी कुशवाहा, राम सहाय कुशवाहा फौजी, सुनीता कुशवाहा, नीना गुप्ता, श्रीमती भगवती, श्रीमती कौशल देवी, श्रीमती आशा लता कुशवाहा , मनोज विश्वकर्मा चंदन कुशवाहा ,संतोष कुशवाहा चंद्रभान कुशवाहा उल्दन, रविंद्र कुमार टिकरी अखिलेश सकरार भरत कुशवाहा, शिवनाथ सिंह, अशोक कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा बंगरा और कैलाश नारायण मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story