Jhansi News: टिकट चेकिंग आय में झांसी मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पहली तिमाही में कमाए 13 करोड़ रुपए

Jhansi News: वाणिज्य विभाग झांसी मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही अप्रैल, मई व जून -2024 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 5 July 2024 6:25 AM GMT
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic: Social Media)

Jhansi News: झांसी रेल मंडल के टिकट चेकिंग आय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में 32 प्रतिशत आय अधिक अर्जित की है। इस प्रकार प्रथम तिमाही में मंडल ने 13.32 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्त किया है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग झांसी मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही अप्रैल, मई व जून -2024 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धूम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी। जिसके परिणाम स्वरूप इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में 1.87 लाख केस पर 13.32 करोड़ रूपये प्रभारित कर रेल राजस्व प्राप्त किया गया।

22618 यात्रियों से कमाए 127 करोड़

जून माह में 31051 बिना टिकट यात्रियों से रुपए 2.70 करोड़, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 22618 यात्रियों से रुपए 1.27 करोड़ तथा बिना बुक लगेज के साथ यात्रा करने वाले 338 यात्रियों से रुपए 58270/- सहित कुल 54007 यात्रियों से रुपए 3.99 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 (अप्रैल से जून 2023) की कुल अर्जित आय रुपए 10.07/- करोड से वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल से जून 2024) में कुल आय रुपए- 13.32./- करोड अर्जित की गई है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है।

जून माह में 3.30 करोड़ कमाए

जून माह - 2024 में वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी से 42914 केस पर 3.30 करोड़ रुपये तथा ग्वालियर से 7109 केस पर लगभग 43 लाख रूपये रेल राजस्व के रूप में जुर्माना वसूला गया। टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम तथा रेलगाड़ियों में विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्रीकार की भी सघन चेकिंग हुई।

इस टीम का रहा योगदान

उक्त प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एम एल मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी हुकुम सिंह चौहान, उप मुख्य टिकट निरीक्षक /उरई अभिषेक बहादुर सिंह सेंगर, महेंद्र सिंह पटेल, अंशुल त्रिपाठी, राकेश शर्मा आदि का योगदान रहा।

चेकिंग स्क्वायड टीमें कर रही औचक जांच

रेल प्रशासन द्वारा टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चेकिंग स्क्वायड टीमों द्वारा ट्रेनों में औचक टिकट जांच की जा रही है। मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशनो पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे यात्री सेवा में सदैव तत्पर है। यात्रियों से अपील है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story