Jhansi News: झांसी मंडल रेल समाचारः उपलब्धियों से लेकर आमान परिवर्तन तक प्रमुख समाचार पढ़े यहां

Jhansi News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडल ने ट्रैक विस्तार, गेज परिवर्तन, कॉर्ड लाइन निर्माण और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

Gaurav kushwaha
Published on: 8 April 2025 8:20 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News (Image From Social Media)

Jhansi News: झांसी रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेल बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडल ने ट्रैक विस्तार, गेज परिवर्तन, कॉर्ड लाइन निर्माण और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

मंडल द्वारा कुल 151 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसमें से 115 किलोमीटर ट्रैक पर डबलिंग एवं ट्रिपलिंग का कार्य किया गया, जिससे न केवल ट्रेनों की समयपालनता में सुधार हुआ बल्कि मालगाड़ियों के संचालन में भी गति और स्थायित्व प्राप्त हुआ है।

29 किलोमीटर ट्रैक को बड़ी लाइन में बदला

आमान परिवर्तन (गेज कन्वर्जन) के अंतर्गत 29 किलोमीटर ट्रैक को बड़ी लाइन में बदला गया, जिससे सबलगढ़ और कैलारस जैसे स्टेशनों से ग्वालियर तक यात्रा करना अब अधिक सुगम हो गया है। इस वर्ष झांसी मंडल ने अपनी प्रथम कॉर्ड लाइन का भी सफल निर्माण किया है। 7 किलोमीटर लंबी यह कॉर्ड लाइन दैलवारा और न्यू ललितपुर के बीच बनाई गई है। इस नई लाइन के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के यात्रा समय में कमी आएगी और इंजन रिवर्सल के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी।

104 किमी ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का कार्य पूर्ण किया

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के क्षेत्र में भी झांसी मंडल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष 104 किलोमीटर ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का कार्य पूर्ण किया गया, जिससे झांसी मंडल भारतीय रेलवे का पहला ऐसा मंडल बन गया है जिसने एक ही वित्तीय वर्ष में 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में यह कार्य संपन्न किया है। इसके अतिरिक्त, 12 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली भी सफलतापूर्वक स्थापित की गई है।

कॉर्ड लाइन का निर्माण मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धिः डीआरएम

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा, "झांसी रेल मंडल में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। दूसरी एवं तीसरी लाइन के निर्माण से ट्रेनों की समयपालनता में सुधार हुआ है और मालगाड़ियों का परिचालन अधिक सुलभ हो गया है। कॉर्ड लाइन का निर्माण मंडल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य से परिचालन क्षमता में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।


राजेश कुमार शर्मा ने झांसी मंडल के सीनियर डीपीओ

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का पदभार राजेश कुमार शर्मा ने ग्रहण कर लिया है। श्रीशर्मा 2011 बैच के भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) के अधिकारी हैं। मूलतः उरई, जालौन के रहने वाले श्रीशर्मा ने आईईटी, लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।

श्रीशर्मा अपने करियर की शुरुआत में वे राजस्थान प्रशासन सेवा में चयनित हुए और मकराना (नागौर) में सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सहायक कार्मिक अधिकारी, भोपाल, मंडल कार्मिक अधिकारी जबलपुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जबलपुर, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (पश्चिम मध्य रेलवे), और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। श्रीशुक्ला ने प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रहते हुए 14,000 से अधिक रेलकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की तथा सात वर्षों के बाद मंडल के कार्मिक विभाग को रेलवे दक्षता शील्ड से सम्मानित करवाया। उन्हें हाल ही में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झांसी के रूप में राजेश कुमार शर्मा की प्राथमिकता पारदर्शिता, त्वरित कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से देय लाभ प्रदान करना एवं समग्र कर्मचारी कल्याण रहेगा।

लोको शेड, झांसी में यूनिकोड कार्यशाला का सफल आयोजन

झांसी। ए.सी. लोको शेड, झांसी में लोको शेड के कर्मचारियों के लिए यूनिकोड विषय से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज के सहयोग से आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में नन्हे लाल यादव, वरिष्ठ अनुवादक ने लोको शेड के 32 कर्मचारियों को अपने कंप्‍यूटरों पर यूनिकोड इंस्टाल करने तथा इसके पश्‍चात यूनिकोड में प्रयोग किए जा सकने वाले विभिन्न की-बोर्डों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व मनमोहन भटनागर, पूर्व राजभाषा अधिकारी, झांसी ने कर्मचारियों को राजभाषा नियम अधिनियम के साथ-साथ राजभाषा के विभिन्न अनुप्रयोगों की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में कर्मचारियों को एक-एक करके यूनिकोड की-बोर्ड में टाइपिंग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, लोको शेड एन. के. मिश्रा तथा सचिन चौरसिया, सहायक बिजली इंजीनियर, लोको शेड भी उपस्थित थे।

ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 09205/09206 पोरबंदर-आसनसोल-पोरबंदर विशेष गाड़ी (ट्रेन ऑन डिमांड) का संचालन दो फेरे हेतु किया जा रहा है, उक्त गाड़ी का संचालन 01 प्रथम एसी, 02 द्वितीय एसी, 06 तृतीय ऐसी, 09 स्लीपर क्लास, 02 सामान्य कोच सहित कल 23 आईसीएफ कोच के साथ किया जायेगाI गाड़ी संख्या 09205 पोरबंदर से 10 अप्रैल 2025 तथा 17 अप्रैल 2025 को संचालित की जाएगी तथा गाड़ी संख्या 09206 आसनसोल से 12 अप्रैल 2025 तथा 19 अप्रैल 2025 को संचालित की जाएगी I

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story