TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jhansi News: लापरवाही से बस चला रहे चालक ने दो बाइको को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

Jhansi News: झांसी में संचालित होने वाली बसों में तेजी और लापरवाही से बस चला रहे चालक ने दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Gaurav kushwaha
Published on: 30 Sep 2024 5:35 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2024 7:37 AM GMT)
Jhansi news
X

Jhansi news

Jhansi News: झांसी ललितपुर राजमार्ग पर संचालित होने वाली बसों में तेजी और लापरवाही से बस चला रहे चालक ने दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते एक बाइक सवार की मौत हो गई, तीन घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को पास के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस का आगे का पहिया भी ब्लास्ट होकर फट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ललितपुर से झांसी की ओर आ रही बस क्रमांक यूपी 93 बी टी 9989 आज सुबह जैसे ही बबीना थाना क्षेत्र में हाईवे पर मुस्कान ढाबा के पास भेल क्षेत्र में पहुंची तभी आगे चल रही बाइक क्रमांक यूपी 94 पी ए 006, यूपी 77 जे 7277 में टक्कर मार दी।

पहिया फटने की वजह से हुआ हादसा

जिससे एक बाइक सवार युवक अरविंद कुशवाह पुत्र काशीराम निवासी खदेसरा तालबेहट जिला ललितपुर की मौके पर मौत हो गई। वही बाइक सवार अन्य तीन युवक रोहित, शोभाराम, रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का पहिया बाइकों पर चढ़ गया। बस का आगे का पहिया पूरी तरह फटा हुआ है। बताया जा रहा की पहिया फटने की वजह से बस अनियंत्रित होकर बाईकों पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

बस और बाइक के बीच टक्कर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर कई लोग इकठ्ठा होने लगे। जिसके बाद वहां पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने लोगों को घटास्थल से दूर हटाया। और मामले की जांच करनी शुरू की। उन्होंने कहा कि जैसे ही हादसे की पूरी जानकारी मिलती है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story