×

Jhansi News: सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jhansi News: मुख्य अतिथि डॉ सीमा तिवारी को सम्मानित किया गया। जिन्होंने विकलांग होने के बावजूद अपने शौर्य व साहस का परिचय देते हुए हिम्मत से डकैतों से लड़कर व पुलिस की सहायता से अपने परिवार को बचाया था।

B.K Kushwaha
Published on: 29 Jan 2024 12:41 PM GMT
Jhansi News
X

स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम source : newstrack 

Jhansi News: सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जनवरी माह की आंतरिक गतिविधि के अंतर्गत एसपीसी कैडेट्स को वृद्धों/बुज़ुर्गों एवं दिव्यांगों का समाज में महत्व व उनका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या श्रीमती कीर्ति शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सीमा तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी किरण रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की एसपीसी छात्राओं ने 'बेटी हिंदुस्तान की' गाने पर अपने साहस और शौर्य से भरे नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालय की एसपीसी नोडल असमा खान द्वारा वृद्धों व बुजुर्गों और दिव्यांगों का महत्व एवं किस प्रकार उनकी बेहतर ढंग से सेवा की जा सकती है। इस विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्या कीर्ति शर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ सीमा तिवारी को सम्मानित किया गया। विकलांग होने के बावजूद अपने शौर्य व साहस का परिचय देते हुए कैसे उन्होंने अपनी हिम्मत से डकैतों से लड़कर व पुलिस की सहायता से अपने परिवार को बचाया था। इन सब बातों को छात्राओं के समक्ष उजागर किया गया। डॉ सीमा तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को बुजुर्गों और दिव्यांगों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही अपने जीवन से जुड़ी साहस भरी कहानी के बारे में भी छात्राओं को बताया तत्पश्चात उप प्रधानाचार्य निधि चौहान ने सभी विद्यार्थियों को एटीट्यूड का अर्थ व पॉजिटिव एटीट्यूड का महत्व समझाया।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी किरन रावत ने छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती कीर्ति शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व कैडेट्स की उज्जवल भविष्य की कामना की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा वृंदावन धाम के द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह source : Newstarck

शिक्षिका संगीता सिंह को मिला विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान

नई दिल्ली के पटेल चौक स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा वृंदावन धाम के द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अरविंद कुमार पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी एवं डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रही अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद छत्तीसगढ़ तथा डॉक्टर किरण बोंगले अध्यक्ष महाराष्ट्र इकाई पंडित दीनदयाल हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ इंदु भूषण मिश्रा कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा ने की।

उक्त समारोह में झाँसी निवासी ब्लॉक बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय भोजला में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत संगीता सिंह को शिक्षा, समाज सेवा, हिंदी लेखन तथा नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अतुल्य योगदान के लिए अतिथियों के द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story