Jhansi News: गैंगस्टर एक्ट में पीएसी जवान की संपत्ति कुर्क,जब्त की गई संपत्ति की कीमत पांच करोड़ से अधिक

Jhansi News: वह 33वीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात था। इसी दौरान संजय यादव ने जमीन का कारोबार शुरु कर दिया था। जमीन के कारोबार को लेकर कइयों से विवाद चल रहा था।

Gaurav kushwaha
Published on: 4 Sep 2024 5:53 AM GMT
Jhansi News ( Pic- Newstrack)
X

Jhansi News ( Pic- Newstrack)

Jhansi News: झांसी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में पीएसी के जवान की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह संपत्ति अपराध करके अर्जित की गई थी। इस संपत्ति की बाजार कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई गई है।हमीरपुर के थाना कुरारा के ग्राम बचरौली व प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विकास नगर राजगढ़ में संजय यादव परिवार समेत रहता है। वह 33वीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात था। इसी दौरान संजय यादव ने जमीन का कारोबार शुरु कर दिया था। जमीन के कारोबार को लेकर कइयों से विवाद चल रहा था।

इसी मामले में उसके खिलाफ प्रेमनगर थाना में विभिन्न दफाओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद उक्त सिपाही के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरु की। जांच के दौरान पाया गया कि संजय यादव ने अपराध करके अवैध रुप से संपत्ति अर्जित की है। इस आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं, जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्तियों की जांच की गई। पाया गया कि संजय यादव ने दो करोड़ 32 लाख दस हजार रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है।

जिलाधिकारी ने संजय यादव की 14 (1)गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देश में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ सदर स्नेहा तिवारी, प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार व राजस्व टीम के साथ अभियुक्त संजय यादव की संपत्ति कुर्क की गई। टीम ने जब्त की गई संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इसके पहले टीम ने डुगडुगी पिटवाकर उक्त संपत्ति भवन स्थल के आसपास मोहल्लों व कुर्की/जब्तीकरण किए जाने की मुनादी कराई गई थी।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story