×

Jhansi News: RPF यात्रियों की सहायता करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका, देखें आंकड़े

Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे झाँसी रेल मंडल में रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल यात्रियों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

B.K Kushwaha
Published on: 21 Oct 2023 5:42 AM GMT
Jhansi News
X

Jhansi News (Social Media)

Jhansi News: रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्र और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाला उत्तर मध्य रेलवे झाँसी रेल मंडल का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे कार्यरत रहता है। यह आतंरिक सुरक्षा, कानून और व्यवस्था को संभालने तथा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और राज्य के कार्यक्रमों के दौरान बंदोबस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रिड में एक महत्वपूर्ण हितधारक भी बन गया है।

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी रेल मंडल में रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल यात्रियों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस क्षेत्र में और कार्य करते हुए रेलवे पर बाल तस्करी को रोकने तथा देखभाल और सुरक्षा के जरुरतमंद यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और और बच्चों को सहायता प्रदान की जा रहा है।

आरपीएफ ने जनवरी से सितंबर 2023 में यात्रियों को उनके खोए सामान वापस दिलाने, सुरक्षित यात्रा प्रदान करने, यात्रियों की जान बचाने, दलालों, बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, अपराधियों को सजा दिलाने आदि के लिए विशेष पहल, अभियान और ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं।

ऑपरेशन “जीवन रक्षा”

वर्ष 2023 में ऑपरेशन “जीवन रक्षा” के तहत झाँसी रेल मंडल में आरपीएफ ने अब तक आठ लोगों की जान बचाई है, जबकि वर्ष 2022 में 13 लोगों की जान बचाई थी। इसमें पुरुष और महिलाएं थीं। आरपीएफ जवानों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना, अपनी ड्यूटी से परे जाकर इन लोगों की जानें बचाई।

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते”

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत झाँसी रेल मंडल में आरपीएफ ने 218 लड़कों और 58 लड़कियों को सीडब्ल्यूसी और गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय कर बचाया। जबकि 2022 में 237 बच्चे और 32 लड़कियों को बचाया था।

ऑपरेशन “अमानत”

इस वर्ष के दौरान अब तक ऑपरेशन “अमानत” के तहत, आरपीएफ ने 54 लाख 27 हजार सात सौ रुपये से अधिक के कीमती सामान उनके वैध मालिकों को लौटाए।

करोड़ों का माल किया बरामद

रेलवे संपत्ति (गैर कानूनी कब्जा) अधिनियम के तहत मामलों में जांचें की गई और 25 अपराधियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें गांजा के मामले में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 143.796 किग्रा गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत 16 लाख 85 हजार 820 रुपया आंकी गई। जबकि वर्ष 2022 में 962.57 किग्रा. गांजा बरामद किया था। इसकी कीमत 1 करोड़ 27 लाख 26 हजार 925 रुपया थी। इस मामले में 69 अभियुक्तों को जेल भेजा गया था। इसी तरह शराब के मामले में दस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 280 बोतल बरामद की थी। इसकी कीमत एक लाख के करीब आंकी गई है, जबकि वर्ष 2022 में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 56 हजार की शराब बरामद की थी।

इसके अलावा सोना तस्करी के मामले में वर्ष 2022 में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक किलो सोना बरामद किया था। इसकी कीमत दस लाख आंकी गई थी। जबकि इस साल अब तक चांदी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 14 लाख 53 हजार 320 कीमत की चांदी बरामद की है। बताते हैं कि वर्ष 2022 में चांदी के मामले में 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 164 किलो. 846 ग्राम बरामद की थी। इसकी कीमत एक करोड़ 24 लाख 33 हजार 120 रुपया आंकी गई है।

इतनी लोगों की है मदद

रेल सुरक्षा बल के मुताबिक मिशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्रियों के खिलाफ अपराध से निपटने में राज्य पुलिस के प्रयासों में आरपीएफ सहयोग करता है। एनसीआर का आरपीएफ यात्रियों की शिकायतों के निवारण के लिए रेल मदद, ट्विटर और हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को अटेंड करता है। वर्ष 2022 में रेल मदद पर 4455 शिकायतें आई थी। इसी तरह 297 ट्विटर आए हैं। इस साल अब तक 4925 रेल मदद व 377 ट्विटर आए हैं।

सुरक्षा, सहायता और सेवा करना जारी रखेंगेः कमांडेंट

इस संबंध में रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण ने बताया है कि बताया कि आरपीएफ कर्मी “वर्दी में नागरिक” होने की जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षा बल के आदर्श वाक्य “यशो लभस्व” या “सम्मान प्राप्त करें” को साकार करने के लिए राष्ट्र और इसके नागरिकों की सेवा में सही मायने में सुरक्षा, सहायता और सेवा करना जारी रखेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story