×

Jhansi: चलती ट्रेन से फिसला यात्री, RPF जवान ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, तस्वीर वायरल

Jhansi News: मौके पर उपस्थित अन्य यात्रियों व कर्मचारियों ने भी उक्त स्टाफ की प्रशंसा की। प्रभारी निरीक्षक आरके कौशिक व ASI देवेन्द्र सिंह उन्हें रेलवे हॉस्पिटल ले गए ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

B.K Kushwaha
Published on: 13 Jan 2024 4:08 PM GMT
Jhansi News
X

 चलती ट्रेन से फिसला यात्री (Social Media)

Jhansi News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए 'मिशन जीवन रक्षा' (Mission Jeevan Raksha) के अंतर्गत रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) कर्मी यात्रियों की जान बचाने में जुटे हैं। इसी की बानगी झांसी में देखने को मिली। आरपीएफ का एक जवान अपनी जान पर खेलकर एक रेल यात्री को बचाया। इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। रेल प्रशासन यात्रियों से लगातार अनुरोध करता रहा है कि, चलती ट्रेनों में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, यह जानलेवा हो सकता है। बावजूद, कुछ यात्री इससे बेपरवाह ऐसा प्रयास करते हैं जिससे उनकी जान तक बन आती है।

क्या है मामला?

गाड़ी संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस (Bundelkhand Express) वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन (Virangna Laxmi Bai Station), झांसी के प्लेटफार्म नंबर- एक पर आयी थी। वह अपने निर्धारित समय से गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में ट्रेन के नीचे गिरने लगा। तभी ऑन ड्यूटी कांस्टेबल दीपक कुमार शर्मा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किये अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।

RPF जवान को कमर-हाथ में चोट आई

बाद में यात्री से मेडिकल सहायता लेने को कहा गया, तो उसने खुद को स्वस्थ बताया। यात्री ने इलाज के लिए मना किया। यात्री का नाम अश्वनी शर्मा है। वह आजादपुर जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उक्त यात्री की जान बचाने के प्रयास में आरक्षक दीपक कुमार शर्मा प्लेटफार्म पर गिर गए। उन्हें कमर और दाएं हाथ में अंदरूनी चोट आई है। उनकी वर्दी भी फट गई। यात्री द्वारा उक्त स्टाफ को अपनी जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

ASI देवेन्द्र सिंह रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती

मौके पर उपस्थित अन्य यात्रियों व कर्मचारियों ने भी उक्त स्टाफ की प्रशंसा की। प्रभारी निरीक्षक आरके कौशिक व ASI देवेन्द्र सिंह उन्हें रेलवे हॉस्पिटल ले गए ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी देखरेख के लिए अटेंडर के रूप में आरक्षक राजेश कुमार शर्मा को तैनात किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story