×

Jhansi News: बागेश्वर धाम के कथा व्यस्थापक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Jhansi News: महेन्द्र की भतीजी को बुखार आ रहा था। उन्हें इलाज के लिए झाँसी के प्राइवेट नर्सिंग होम मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वह अपनी भतीजी को देखने के लिए झाँसी आए थे।

B.K Kushwaha
Published on: 28 Jan 2024 5:33 PM GMT
Katha organizer of Bageshwar Dham was hit by a car, died
X

 बागेश्वर धाम के कथा व्यस्थापक को कार ने मारी टक्कर, मौत: Photo- Social Media

Jhansi News: प्रावेइट अस्पताल में भर्ती भतीजी को देखने झाँसी आए बागेश्वर धाम के कथा व्यवस्थापक को तेज गति से जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह 15 फीट दूर उछलकर जा गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर के चैबे कालोनी में महेन्द्र कुमार शर्मा परिवार समेत रहते थे। उनकी पत्नी सभासद हैं। उनके दो बच्चे, जिनकी उम्र 10 वर्ष और 5 वर्ष है। रिश्तेदारों के अनुसार महेन्द्र कुमार बागेश्वर धाम के गुरु धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कथा व्यवस्थापक थे। इसके अलावा अन्य कारोबार भी करते थे। महेन्द्र की भतीजी को बुखार आ रहा था। उन्हें इलाज के लिए झाँसी के प्राइवेट नर्सिंग होम मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वह अपनी भतीजी को देखने के लिए झाँसी आए थे। बीती रात जब वह अस्पताल से बाहर सड़क किनारे किसी काम से आए थे। इसी दौरान तेज गति से जा रही कार ने पेट्रोल पम्प के सामने खड़ी क्रेन में टक्कर मार दी और महेन्द्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेन्द्र करीब 15 फीट दूर उछलकर जा गिरे। यह देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।

इसके साथ ही आनन-फानन में महेन्द्र को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार टक्कर मारने वाली कार का चालक अधिक शराब पीए हुए था। उसने स्वीकार करते हुए बताया कि वह नशे की हालत में है।

महोबा के सर्राफा व्यापारी की झाँसी में मौत, बदमाशों ने गोली मारकर व्यापारी को किया था घायल

गोली लगने से घायल महोबा के सर्राफा व्यापारी की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना को लेकर महोबा के सर्राफा व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

मालूम हो कि महोबा के अलीपुरा निवासी सर्राफा व्यापारी अजयकांत सोनी बीती शाम जब दुकान बंदकर के घर जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और सोने, चांदी के आभूषण व पैसों से भरा बैग लूटकर ले गए थे। घायल व्यापारी को इलाज के लिये मेडिकल कालेज झाँसी लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

वहीं, व्यापारी की पत्नी मीना, 16 वर्षीय पुत्री नन्दनी व 14 वर्षीय पुत्र आर्यन को जैसे ही मौत की सूचना प्राप्त हुई तो अजयकान्त की पत्नी व उसकी पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। व्यापारी की मौत की सूचना पर एसपी अर्पणा गुप्ता के निर्देश पर कस्बे में पुलिस तैनात की गयी है। दूसरी ओर व्यापारी की मौत के बाद से व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में नाराजगी नजर आ रही है व्यापार मण्डल का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। वहीं, मौत की खबर सम्पूर्ण कस्बें में आग की तरह फैल गयी आक्रोशित व्यापारियों ने सम्पूर्ण बाजार मोटर स्टैण्ड तिगैला मैन बाजार आदि पूर्ण रूप से बन्द कर दिया। मृतक सर्राफा व्यापारी के घर भारी पुलिस सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story