×

पति-पत्नी और वो: महिला जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की प्रेम कहानी, पत्नी ने पति को पकड़ा रंगे हाथ

पति-पत्नी और वो: पत्नी ने शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में जब उसकी पहली मुलाकात पति की प्रेमिका जेई से हुई तब तक दोनों की प्रेम कहानी आगे निकल चुकी थी। और वह दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे थे।

B.K Kushwaha
Published on: 1 March 2024 11:49 AM GMT
Love story of female junior engineer and assistant engineer, wife caught husband red handed
X

महिला जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की प्रेम कहानी, पत्नी ने पति को पकड़ा रंगे हाथ: Photo- Newstrack

Jhansi News: झांसी में अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक महिला अपने बेटे और भाई के साथ पुलिस को लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गई। काफी देर हंगामा हुआ। पुलिस ने एफआईआर होने के बाद प्रेम कहानी सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर और सहकर्मी महिला जूनियर इंजीनयर के बीच की सामने आई है। दोनों के बीच 3 साल से चल रही प्रेम कहानी में असिस्टेंट इंजीनियर शादीशुदा हैं, जबकि जेई अनमेरिड है। अब पत्नी ने बिना तलाक दिए प्रेमिका के साथ रहने के आरोप साथ कई गंभीर धाराओं में AE पति और उसकी JE प्रेमिका पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

झांसी के महिला थाने में फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजीवन नगर निवासी रचना सिंह ने अपने पति सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) की प्रेम कहानी का भंडाफोड़ कर मुकदमा दर्ज कराया है।

असिस्टेंट इंजीनियर पति के खिलाफ पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र

पीड़ित असिस्टेंट इंजीनियर (AE) की पत्नी रचना सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि "मेरी शादी 22 अप्रैल 2018 को वाराणसी के करौता गांव निवासी षष्टेश्वर नाथ से हुई थी। उस समय उसके पति षष्टेश्वर नाथ झांसी सिंचाई विभाग में एई थे। शादी के बाद अगस्त 2020 में हमारा एक बेटा हुआ। बेटा छोटा होने की वजह से मैं बेटे को लेकर ससुराल चली गई और सास-ससुर के साथ रहने लगी।

अक्टूबर 2020 में एक महिला जेई की झांसी सिंचाई विभाग में नियुक्ति हो गई। वो मेरे पति के अधीन काम करने लगी। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं जो बाद में गहरी दोस्ती में बदल गई। तब से ही पति उसे इग्नोर करने लगे। जब उसको पति पर कुछ शक हुआ तो नवंबर 2020 में पति के साथ रहने के लिए झांसी आई तो पति ने 15 दिन बाद ही बहाना बनाकर उसको मायके भेज दिया।

तब तक दोनों की प्रेम कहानी आगे निकल चुकी थी

पत्नी ने शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में जब उसकी पहली मुलाकात पति की प्रेमिका जेई से हुई तब तक दोनों की प्रेम कहानी आगे निकल चुकी थी। और वह दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे थे। पति दिन रात उससे छुपकर फोन पर बातें किया करते थे। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की कोशिश भी की।

पिछले ढाई साल से मैं अपने माता पिता के साथ मायके में ही रह रही हूं। जब भी उसने झांसी आने की बात कही तो पति ने उसको अपने साथ 10 लाख रुपए साथ लेकर आने को कहा और साथ ही कहा कि पैसे नहीं लाई तो उसकी हत्या कर देगा और अब में अपनी प्रेमिका के साथ ही रहूंगा, मेरा तेरे से कोई नाता नहीं रहा और फिर जुलाई 2022 में पति का ट्रांसफर सिद्धार्थनगर हो गया।

पत्नी ने बताया कि 25 फरवरी 2024 को सूचना मिली कि उसका पति जेई अपनी प्रेमिका के साथ है। तब उसने पति को फोन लगाया। पति ने भी धमकाते हुए कहा कि वह जेई के साथ है और उसी के घर में रह रहा हूं।

पति को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग

पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए वह अपने बेटे, भाई और पुलिस को साथ लेकर 26 फरवरी को झांसी जेई के घर पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने जेई के कमरे का दरवाजा नहीं खुलवाया। पुलिस के जाने के बाद जेई ने मुझे जान से मरवाने की धमकी दी। मैंने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना प्रभारी किरन रावत ने बताया कि "रचना सिंह की तहरीर पर पति षष्टेश्वर नाथ और उसकी प्रेमिका महिला जेई के खिलाफ केस दर्ज किया है।"

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story