Jhansi News: मछली पकड़ने गए अधेड़ की मौत, जाल में फंसने के बाद नहीं निकल सका

Jhansi News: मछली पकड़ने गया मछुवारा फिसलकर नहर में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी 5 बेटियां हैं जिसमें तीन की शादी वह कर चुका था, जबकि दो बेटियों की अभी शादी अभी होनी थी।

Gaurav kushwaha
Published on: 3 July 2024 5:17 PM GMT (Updated on: 5 July 2024 6:22 AM GMT)
Middle-aged man who went to catch fish died after getting trapped in the net
X

मछली पकड़ने गए अधेड़ की जाल में फंसने से मौत: Photo- Newstrack

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में मछली पकड़ने गया मछुवारा फिसलकर नहर में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर उसके शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में फंस गया और उसकी मौत हो गई। मृतक करीब 52 वर्षीय रविन्द्र रायक्वार पुत्र प्यारे लाल था। वह जनपद झांसी में पूंछ थानान्तर्गत बाजार मोहल्ले का रहने वाला था। उसकी 5 बेटियां हैं जिसमें तीन की शादी वह कर चुका था, जबकि दो बेटियों की अभी शादी अभी होनी थी। वह मछली पकड़ने का काम करता था। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।

जाल में फंसा हुआ था मछुआरा

परिजनों के अनुसार विगत दिवस वह क्षेत्र की नहर में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के लिए उसने नहर में जाल डाल दिया। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। सुबह तक जब घर नहीं गया तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन करते हुए वह नहर किनारे पहुंचे। जहां उसके कपड़े और चप्पल रखी हुई थी। नहर में देखा तो वह मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा हुआ था। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि फिसल जाने के कारण वह नहर में गिर गया और मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया। इससे पहले वह जाल से निकल पाता उसकी मौत हो गई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story