×

Jhansi News: यह जीत आप सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित, बोले सांसद अनुराग शर्मा

Jhansi News: सांसद अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओ से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने कहा यह कार्यकम आपको समर्पित है देश के करोड़ों देवतुल्य मतदाताओं के आशीर्वाद से देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी है।

Gaurav kushwaha
Published on: 16 Jun 2024 5:41 AM GMT
Jhansi News
X

सांसद अनुराग शर्मा (Pic: Newstrack)

Jhansi News: लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न मनाने के लिए ललितपुर के नेहरू इंटर कॉलेज में भव्य "कार्यकर्ता आभार समारोह" आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने दोबारा चुने गए भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ झलक रहा था, हर कोई सांसद अनुराग शर्मा का स्वागत करने के लिए उत्सुक था। सांसद अनुराग शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा यह जीत मेरी नहीं आपके परिश्रम और आपकी मेहनत की जीत है।

कार्यकर्ताओ से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने कहा यह कार्यकम आपको समर्पित है देश के करोड़ों देवतुल्य मतदाताओं के आशीर्वाद से देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी है। मैं आज सभी अपने भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को इस विजय की हार्दिक बधाई देता हूँ। झाँसी लोकसभा सीट पर हमारी ऐतिहासिक जीत, केवल पार्टी के नेतृत्व की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि यह आप सभी कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है। चुनाव एक कठिन और चुनौतियों से भरी प्रक्रिया होती है। इस दौरान आपने जो ऊर्जा और लगन से कार्य किया है , वह प्रशंसनीय है। आपने दिन-रात मेहनत की, एक एक घर-घर जाकर पार्टी के विचारों और नीतियों को जनता तक पहुंच गया, और अपने अपने बूथ को मजबूत किया है।


जनता का पुनः विश्वास हम पर एक बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है

सांसद शर्मा बोले झाँसी लोकसभा की जनता ने पुनः भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। और यह हमारे लिए नवीन उर्जा का भी संचार करती है यह विश्वास हम पर एक बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है। हमें इस जीत को केवल एक संख्यात्मक उपलब्धि के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसे एक अवसर के रूप में लेना चाहिए कि हम जनता की सेवा में और भी बेहतर काम कर सकें।


2014 के बाद देश ने राजनीति में एक नई करवट ली

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि अब देश ने राजनीति में एक नई करवट ली है और 2014 के बाद एक नया इतिहास रचा है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ ,जिसे 2019 में भी भारत की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद मिला। पीएम नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों के कारण फिर से 2024 में जनता के आशीर्वाद के मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला है।

विपक्ष ने पिछले 10 वर्षों में नकारात्मक सोच के साथ काम किया

शर्मा बोले विपक्ष ने पिछले 10 वर्षों में नकारात्मक सोच के साथ काम किया और कोई भी सकारात्मक योगदान नहीं दिया। अभी भी विपक्ष को लगता है कि देश में एक ही परिवार राज कर सकता है, रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया। चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठ फैलाया, झूठे वीडियो से जनता को बरगलाने का काम किया और प्रजातांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखा। विपक्ष ने हार की बौखलाहट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहे। देश की जनता ने बारम्बार अवसरवादी गठबंधन को खारिज किया और 2024 में भी इस गठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा। विपक्ष को अपना आत्म निरक्षण करने की आवश्यकता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ेगा और देश को आगे ले जाने का काम करेगा। साथ जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी कार्यकर्ताओ से संवाद करते कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए दल से बड़ा देश रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता जन आकांक्षाओं, जन भावनाओं और जन अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है हमे अपने ध्येय पथ पर आगे बढ़ते हुए हम देशहित को सर्वोपरि रखेंगे तभी अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।


यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह मदनपुर, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा,बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल,निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश सिंह लोधी,पूर्व अध्यक्ष गण प्रेमचंद पटैल,हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री गण बब्बू राजा बुन्देला, महेश श्रीवास्तव भैया, बंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी,जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार मोंटी भैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गण अजय पटैरिया, गौरव गौतम, जिला उपाध्यक्ष गण हरिश्चंद्र रावत, आशीष रावत, धर्मेन्द्र पाठक, बसंती लारिया,जिला मंत्री निखिल रामकुमार तिवारी, डा राजकुमार जैन,डा वीणा जैन, संतोंष कुशवाहा,गौरव चौधरी,रजनी अहिरवार, रमेश कुशवाहा,आर के विश्वकर्मा, संदीप सिंह बुंदेला , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा मीनू वाल्मीकि, चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा दीपक चौबे,जिला पंचायत सदस्य गण लीलाधर उर्फ कुल्लू दुबे मौजूद रहे।

इसके अलावा अमर विश्वकर्मा, धनंजय यादव,मानसिंह यादव खैरी,मनोज कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह एड, मोहित पटैल,रजऊ राजा,मण्डल अध्यक्ष गण देवेन्द्र तिवारी,सूरज जैन, भगवान सिंह निरंजन,देशपत कुशवाहा, आशीष पंडा, मुलायम सिंह लोधी, हरपाल सिंह सिसौदिया, पुनीत चौरसिया, राजेश लिटौरिया,घासी राम सहरिया, नरेंद्र पहलवान कड़की,कमलापति रिछारिया, अरुण द्विवेदी, हरपाल सिंह सिसौदिया,कुंजर सिंह राजपूत, रुचिका बुन्देला, प्रधानसंघ अध्यक्ष अनुपम चौबे, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष जीतू राजा,हरी सिंह लोधी,भगत सिंह राठौर,एड,शशिशेखर पांडेय, विलास पटैरिया,केहर सिंह बुंदेला,इं वी के पाल, दिनेश विदुवा, मोहन लाल रायकवार, राजीव वाजपेई, मोर्चा अध्यक्ष गण नीतेश संज्ञा,सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक,लक्ष्मी रावत, अशोक रावत,डा रामगोपाल साहू, अशोक साहू दाऊ,भगवत दयाल सिंधी, सुरेश कोंते,अमन द्विवेदी,किंजिल्क हुड्डैत, श्याम बिहारी कौशिक,पार्थ चौबे, राहुल चौबे,के पी सिंह परमार, दिग्विजय सिंह राजावत,,डा तेजस्व श्रीवास्तव, जगभान सिंह राजपूत, विक्रांत रावत, नगर पालिका पार्षद गण आलोक मयूर,गिरीश पाठक सोनू, अशोक पंथ,अफ्जुल रहमान, रमेश श्रीवास्तव, विवेक दरौनिया,डा शशांक पाठक,डा अनूप श्रीवास्तव,डा अनूप श्रीवास्तव,बृजकिशोर चाचोंदिया,शिवम् पाराशर, आनन्द देवलिया, गजेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत, सियाराम श्रंगिऋषि, तुलसी राम लोधी,राखी ताम्रकार , सतीश पाठक, गब्बर अहिरवार,विक्रम प्रताप बुन्देला,रवि बुन्देला,नील पटैरिया,अंकुर जैन शानू बाबा, पंकज जैन, कमलेश सैन, शोभित समैया आदि उपस्थित रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story