×

Jhansi News: खेत की रखवाली करने गए किसान को उतारा मौत के घाट

Jhansi News:खेत की रखवाली करने गए किसान को चार लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। घटना का कारण पुरानी रंजिशन बताया जा रहा है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha
Published on: 29 Jan 2024 1:29 PM GMT
Farmer murdered while going to guard his fields
X

खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या: Photo- Newstrack

Jhansi News: खेत की रखवाली करने गए किसान को चार लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। घटना का कारण पुरानी रंजिशन बताया जा रहा है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुखरयां खिरक में बिरगा रायकवार परिवार समेत रहता है। बिरगा रायकवार का बेटा महेश रायकवार खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात घर पर खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा था। सोमवार की सुबह जब महेश घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। वह लोग खेत पर गए तो उनकी नजर महेश पर गई। महेश खेत पर ही खून से लथपथ हालात में पड़ा था। पास में ही खून से सना एक वजनी पत्थर पड़ा था। गर्दन पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी (देहात) गोपीनाथ सोनी, कटेरा थानाध्यक्ष महाराज सिंह मय स्टॉफ के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतक के परिजनों से पुलिस ने वार्तालाप की। परिजनों का कहना है कि गांव में रहने वाले चार लोगों ने काफी दिनों पहले झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े को लेकर विपक्षी महेश रायकवार से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते विपक्षियों ने महेश रायकवार की कत्ल किया है।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दफा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी का कहना है कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई। टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


जहर खाकर इंटरमीडिएट के छात्र ने दे दी जान

खेत से विषाक्त खाकर आए इंटरमीडिएट के छात्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ललितपुर के थाना बालाबेहट के ग्राम दरावला बेहट में प्रशांत यादव परिवार समेत रहता था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों के अनुसार उसके पिता किसान हैं। वह दो भाई हैं जिसमें प्रशांत दूसरे नम्बर का था। परसों वह खेत पर गया था। खेत से वापस घर लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टी हुई। यह देख आनन-फानन में उसे ललितपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पता चला कि उसने विषाक्त का सेवन कर लिया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


रेलवे लाइन पर मिला टैक्सी चालक का शव

घर से निकले टैक्सी चालक का रेलवे लाइन पर शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कालोनी में नीलेश राय परिवार समेत रहता था। परिजनों के अनुसार नीलेश टैक्सी चालक था। रोज की तरह से टैक्सी लेकर घर से निकला था। दोपहर में उनके पास सूचना आई कि झाँसी - कानपुर रेल लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो वह शव नीलेश का निकला। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया यह किसी को पता नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story