×

Jhansi News: गरबा कर दी मां दुर्गा की विदाई, जयकारों की गूंजी शहर की सड़कें

Maa Durga Visarjan in Jhansi: मां दुर्गा के जयकारे और ढोल ढमाकों की गूंज के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रतिमाओं का विसर्जन लक्ष्मी तालाब, पहुंज नदी, सिमरधा बांध में हुआ।

B.K Kushwaha
Published on: 24 Oct 2023 1:03 PM GMT
Navratri Celebrate in Jhansi
X

Navratri Celebrate in Jhansi (Photo - Social Media)

Jhansi News: नवरात्र के नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने अपनी शक्ति के अनुसार मां आदिशक्ति की आऱाधना की और तरह-तरह से उनका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन मंगलवार को भक्तों ने माता रानी को नम आंखों से विदाई दी। सुबह से ही दुर्गा प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस बार जिले भर में नवरात्रि महोत्सव को बड़े उत्साह से मनाया गया। मां दुर्गा के विसर्जन के लिए दुर्गा उत्सव समितियों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। जिसमें भक्तों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से माता की आरती उतारी

मां दुर्गा के जयकारे और ढोल ढमाकों की गूंज के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रतिमाओं का विसर्जन लक्ष्मी तालाब, पहुंज नदी, सिमरधा बांध में हुआ। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता की आरती उतारी। महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया। उसके बाद अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्हें अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण भी दिया।


सुसज्जित वाहन से प्रतिमा का नगर भ्रमण

शहर के कई पूजा पंडालों के सदस्यों ने सुसज्जित वाहन से प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया। इस दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आए। माता के विसर्जन से पहले महिलाओं ने माता रानी को चढ़ाए सिंदूर को अपने माथे से लगाया और अमर सुहाग की कामना की। परस्पर एक दूसरे की मांग से सिंदूर लगाकर सदियों से चली आ रही परंपरा निभाई। विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान भक्त डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए।

दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया देवी प्रतिमाओं का भव्य स्वागत

मंगलवार को महानगर में माँ काली एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन शोभा यात्रा का दुर्गा उत्सव महासमिति ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएँ लगवाई।महानगर में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा का दुर्गा उत्सव महासमिति ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएँ कतारबद्ध लगवाई। शहर में प्रतिमाएँ दोपहर से ही निकलनी शुरू हो गई थी।


सिंधी तिराहे पर बनाए गए मंच से अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत, कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने माँ महाकाली व सभी दुर्गा उत्सव समितियों की माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की पूजा वंदना की एवं शोभा यात्राओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, इंजीनियर रविकांत दवे कम्मू तिवारी, सीताराम यादव महेश सर्राफ मटका, मैथिली शरण मुदलगिल, रोहित पांडे,गोकुल दुबे,अरविंद वशिष्ठ ,अमर सिद्ध ,अमित चिरवरिया, मुकेश अग्रवाल, आलोक चतुर्वेदी , राजेश विरथरे,रवीश त्रिपाठी, अतुल किल्पन, एडवोकेट अजय मिश्रा ,सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, मुकेश सोनी,अभिषेक साहू, पवन गुप्ता ,जयदीप खरे,एडवोकेट समीर तिवारी ,प्रभात शर्मा ,संजीव तिवारी ,अतुल मिश्रा ,एडवोकेट नरेंद्र अग्रवाल, विकास अवस्थी, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, पुरुकेश अमरया, एडवोकेट हेमंत राव, मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र रायकवार , राहुल साहू , संजीव अग्रवाल लाला ,संजय खटीक ,अतुल मिश्रा, मार्तंड स्वामी, पहलाद साहू, राकेश त्रिपाठी, मुकेश सिंघल,कुलदीप सिंघल , राहुल साहू ,सचिन पटवा, प्रभात शर्मा, पंकज नोटा मिश्रा,मंजुल रोहित आदि उपस्थित रहे।

दुर्गा प्रतिमाओं व काली प्रतिमाओं का किया स्वागत

श्री दुर्गा उत्सव महा समिति के तत्वावधान में सुबह 10:00 बजे से गणेश कुंड पर काली जी के मंदिर के सामने मंच लगाकर अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में दुर्गा प्रतिमाओं व काली प्रतिमाओं का स्वागत किया गया। वही प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करवाया गया । हजारों की संख्या में प्रतिमाओं के साथ भक्ति “जय मां दुर्गे, जय मां काली” के नारे लगाते हुए चल रहे थे । श्री दुर्गा उत्सव महासम्मेलन की ओर से सभी दुर्गा प्रतिमाओं काली प्रतिमाओं को पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ या कम अनवरत रूप से अभी तक जारी है करीब 300 प्रतिमाओं का विसर्जन गणेश कुंड के अंदर किया गया।


इस अवसर पर महासमिति के पदाधिकारी एमपी पटेल, सर्वेश पटेल, संजय वामी, हरवंश राजपूत, दिनेश पाल, दीपक वर्मा, अर्पित शर्मा, चंचल मिश्रा, राजीव बबेले, अनिल दीक्षित, पप्पू यादव, प्रदीप पांडे आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे है।

Admin 2

Admin 2

Next Story