×

Jhansi News: दूल्हे की बहन पर चटनी गिराई, और शादी समारोह से लाखों के गहने ले उड़ा मासूम सा दिखने वाला चोर बच्चा

Jhansi News: नवाबाद थाना क्षेत्र के हैवट मार्केट निवासी मोहम्मद उमर ने पुलिस को बताया कि बीते रोज उसकी बेटी का निकाह शिवाजी नगर मछली मंडी चौराहा स्थित शिव विवाह वाटिका से आयोजित हो रहा था। सभी लोग समारोह में व्यस्त थे।

Gaurav kushwaha
Published on: 11 Feb 2025 5:52 PM IST
Jhansi News_ (Photo Social Media)
X

Jhansi News_ (Photo Social Media)

Jhansi News:एक बार फिर से बच्चा गिरोह सक्रिय हो गया है। बीती रात शादी समारोह में गिरोह के सदस्य ने घटना को अंजाम दे दिया। बच्चा चोर दुल्हन के कमरे में रखे जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया और भाग निकला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के हैवट मार्केट निवासी मोहम्मद उमर ने पुलिस को बताया कि बीते रोज उसकी बेटी का निकाह शिवाजी नगर मछली मंडी चौराहा स्थित शिव विवाह वाटिका से आयोजित हो रहा था। सभी लोग समारोह में व्यस्त थे। दुल्हन के कमरे में करीब छ से सात लाख के सोने चांदी के भर जेवरातों का बैग था। देर रात शादी की रस्मों के दौरान बैग उठाने गए तो वह कमरे में मौजूद नहीं था। यह देख सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें एक दस से बारह साल का बच्चा वहीं बैग हाथ में ले जाते हुए देखा जा रहा है। इस बच्चे को शादी में आए रिश्तेदार परिवार वाले कोई नहीं पहचानता। पुलिस ने सूचना दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वही बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने शादी समारोह के दौरान जेवर से भरा बैग लड़के पक्ष को दे दिया था। जेवरों का बैग दूल्हे की बहन हाथ में लिए थे। एक बच्चा आया और उसने दूल्हे की बहन के ऊपर चटनी गिरा। दुल्हा की बहन चटनी साफ कर रही थी, इतने में बच्चा जेवर से भरा बैग ले भाग निकला। पुलिस का कहना है कि बैग ले जाने वाले बच्चे की तलाश की जा रही हैं।



Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story