TRENDING TAGS :
Jhansi News: अब वर्चुअल व थ्री डी तरीके से जान सकेंगे झांसी का इतिहास
Jhansi News: राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक डॉ मनोज कुमार गौतम ने बताया कि अगस्त 2023 से इस दीर्घा के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ था। सात महीने में यह दीर्घा बनकर तैयार हो गई।
Jhansi News (Newstrack)
Jhansi News: राजकीय संग्रहालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा झांसी की जनता को एक अनूठा उपहार दिया है, जो कि लोगों को एक नया एहसास करा रहा है। इससे विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विगत 12 मार्च को स्मार्ट सिटी के तहत दस करोड़ की लागत से बनी इस डिजिटल दीर्घा का उद्घाटन किया गया था। इस दीर्घा को आज जनता के लिए खोल दिया गया है।
इसके तहत वर्चुअल व थ्रीडी तकनीक के माध्यम से लोग झांसी और भारत के इतिहास को जान सकेंगे। यहां पर हैलीकॉप्टर में बैठे-बैठे ही झांसी की सैर सकते है, तो टाइम मशीन में बैठकर झांसी की महारानी के काल में पहुंच जाएंगे। राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक बताते है कि इस दीर्घा का अन्य आकर्षण टाइम मशीन है और इस पर बैठकर आप रानी के समय में पहुंच जाएंगे। रानी के जीवन और झांसी को बचाने के लिए उनके द्वारा किए हुए युद्ध को आप आंखों से देख सकेंगे।
हेलीकॉप्टर के एहसास के साथ घूम सकते हैं झांसी की गलियां
राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक डॉ मनोज कुमार गौतम ने बताया कि अगस्त 2023 से इस दीर्घा के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ था। सात महीने में यह दीर्घा बनकर तैयार हो गई। विगत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा इसका उदघाटन किया गया था। यह काफी आधुनिक दीर्घा है और इसमें डिजिटल व थ्रीडी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए झांसी और भारत देश के इतिहास के बारे वर्चुअल तरीके से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दीर्घा में एक क्वाईंस गैलरी है, जिसमें पुराने समय के क्वाईंस की जानकारी मिलेगी। टच स्क्रीन के माध्यम से सिक्के के दोनों पहलू देख सकेंगे। हमारे देश और झांसी के इतिहास व सांस्कृतिक विरासत के बारे में इस आधुनिक दीर्घा में कई जानकारी दी हुई हैं। सबसे अच्छा आपको हैलिकॉप्टर राइडिंग गैलरी में लगेगा। वहां आपको अहसास होगा कि आप हैलीकाप्टर में बैठे हुए हैं और झांसी की गलियों में घूम रहे हैं।
झांसी के इतिहास की क्विज में ले सकते हैं भाग
डॉ मनोज कुमार गौतम ने बताया कि झांसी और भारत देश के इतिहास के बारे में आपको कितनी जानकारी है, यह आप जांच सकते हैं। इसके लिए कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम की तरह एक टच स्क्रीन गैलरी है, जिसमें आपको प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इससे आपके ज्ञान के बारे में पता चल सकेगा।