Jhansi News: तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप, दो ने खाया जहर, एक को लगा करंट

Jhansi News: उल्दन थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पत्नी के झगड़े से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।उल्दन

Gaurav kushwaha
Published on: 9 July 2024 5:39 AM GMT
Jhansi News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Jhansi News: झांसी में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की करंट लगने से तो वही दो लोगो जहर खाने से मौत हो गयी है। सभी को पोस्टमार्टम कर दिया गया है।

करंट लगने से किसान की मौत

खेत में धान की फसल देखने गए किसान को विद्युत ट्रांसफार्मर के पास अचानक करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम मवई गिर्द में रहने वाला कमल सिंह सोमवार को खेत में धान की फसल देखने गया था। वहां से वह वापस लौट रहा था, तभी खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास अचानक उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बेटी की शादी करने के बाद पिता ने खाया जहर, मौत

बेटी की शादी करने के दो-तीन दिन बाद पिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम घांघरी में ईश्वर दास अहिरवार परिवार समेत रहता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी गीता की शादी 1 जुलाई को थी। शादी के दो-तीन दिन बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी अब मौत हो गई। परिजनों की मानें तो मृतक ने बेटियों की शादी और खेती के लिए कर्ज लिया था। जिसे समय पर नहीं चुका पा रहा था। इसी कारण वह मानसिक रुप से परेशान रहता था। आशंका है इसी कारण उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी के झगड़े से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

उल्दन थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पत्नी के झगड़े से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौनी में जितेंद्र यादव परिवार समेत रहता था। उसके दो बच्चे हैं। जितेन्द्र शराब पीने का आदी था। जिस कारण उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। 7 तारीख को पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े से गुस्से में आकर जितेन्द्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story