Jhansi News: ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरूस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोध विषयक’ कार्यक्रम का आयोजन

Jhansi News: कुलपति ने कहा कि पर्यावरण को एक सरल भाषा में मानव जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक घटकों को शामिल करने वाली एक प्रणाली के रूप में समझा जा सकता है।

Gaurav kushwaha
Published on: 5 Jun 2024 1:04 PM GMT
jhansi news
X

झांसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पुनर्स्थापन, भूक्षरण, मरूस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोध विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक आई. सी. ए. आर.-काफरी डॉ. ए.अरूणाचलम ने कहा कि पेड़ ही है जो प्रकृति को बचाएगा। प्रकृति को बचाना है तो पेड लगाना पडेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस पर 26 संकल्प लिए गये थे जिनको पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है पर्यावरण हमारे जीवनकाल से महत्वपूर्ण है। इसके लिए जल, अग्नि, वायु, पृथ्वी, आकाश (पंचमहाभूत) को समझना जरूरी है। सभी लोगों को एकजुट होकर पर्यावरण के लिए कार्य करने होंगे।

कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि निदेशक काफरी डॉ. ए.अरूणाचलम को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सभी को विश्व पर्यावरण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण वह चक्र है इसमें सभी समाहित हैं। पर्यावरण के लिए सभी लोग सदैव योगदान करें। मनुष्य, जानवर, पेड़, वायु, जल आदि सभी पर्यावरण के अंग हैं। उन्होंने भूमि, मरूस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोध तीनों विषय पर प्रकाश डाला। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण को एक सरल भाषा में मानव जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक घटकों को शामिल करने वाली एक प्रणाली के रूप में समझा जा सकता है। जैविक जीवित घटकों में सभी वनस्पति और जीव शामिल हैं। और अजैविक घटकों में पानी, सूरज की रोशनी, हवा, जलवायु आदि शामिल हैं। हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना जरूरी है।

अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्लास्टिक एवं माइक्रो प्लास्टिक कल कारखानों से निकलने बाली दूषित हवा से पर्यावरण को होने बाले नुकसान पर चर्चा की। आज आमजन को भागीदार बनाकर उन्हें इस बात का अहसास करवाना होगा कि बिगड़ते पर्यावरण और असुंतलन का खामयाजा हमें व आने वाली पीड़ी को उठाना पड़ेगा इसलिए हमें अभी से पर्यावरण को लेकर सतर्क व सजग होने की जरूरत है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा तेजी से कार्य करना होगा।

विभागाध्यक्ष डॉ. एमजे डोबरियाल ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि वर्तमान में र्प्यावरण की दृष्टि में देश समस्याओं से जूझ रहा है। यदि समय रहते प्रदूषण जैसी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो इसका खामयाजा सम्पूर्ण मानव जाति को भुगतना पड़ेगा।कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश नेगी ने बताया कि विवि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विवि में एक सप्ताह का पर्यावरण सप्ताह मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ - चढकर भाग लिया। पोस्टर, फोटोग्राफी, कविता, प्रश्नोत्तरी आदि पर प्रतियोगिता हुई। इसके साथ-साथ 3000 पौधे भोजला, पाल कालोनी, करारी, बूढ़ा आदि ग्रामों में वितरित किए गए।


रेलवे अस्पताल में वृक्षारोपण के साथ दिलाई गयी पर्यावरण की शपथ

मण्डल रेल चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण की शपथ दिलाई, जिसमें सभी की अपने परिवारजनों, मित्रों व सहयोगियों से पर्यावरण अनुकूल आदत व व्यवहार तथा वृक्षारोपण के लिये कहा गया। इसके बाद चिकित्सालय के रेन-बसेरा परिक्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० कुलदीप स्वरूप मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ० एमएस यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सुनीता तिर्की, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ० सिद्धार्थ केशरवानी एवं मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ० योगेश कुमार व कर्मचारियों द्वारा नीम, बबूल व पीपल के पेड़ अधिरोपित किये गये।वृक्षारोपण के इस अवसर पर सहायक नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सुनीता, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती जयामनी, श्रीमती खान, श्रीमती गीता चौधरी, श्रीमती ऊषा मेनन, श्रीमती माधुरी दुबे व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पीकेजैन, एसडी मंसूरी, शैलेन्द्र संज्ञा, हरभजन सिंह सहित चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिविल डिफेन्स ने “स्वच्छता एवं सफाई अभियान“ चलाया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल डिफेन्स मुख्यालय झांसी परिसर में उप नियंत्रक शिवराज सिंह के आदेशानुसार चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना के मुख्य आतिथ्य, डॉ. शील कोपरा डिप्टी चीफ वार्डन एवं सुमित गौड़ प्रभारी सहायक उप नियंत्रक के विशिष्ट आतिथ्य में सिविल डिफेन्स कोर नगरा प्रखंड के तत्वाधान मे स्वेच्छिक “स्वच्छता एवं सफाई अभियान“ चलाया गया तथा फूलों के पौध तथा बरगद आदि वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। उक्त अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, पीयूष शर्मा, पुष्पा रायकवार, वंदना पांडे, कुसुम, लखनलाल, संतोष कुशवाहा, राजेंद्र कुमार, राम अवतार साहू, राज वर्मा, मोहित साहू, शिवम यादव उपस्थित रहे।

बीआईईटी ने मनाया पर्यावरण दिवस

बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ’इको फ्रेंडली स्टार्ट अप ’ विषय पर एक वेबीनार आयोजित किया गया। जिसमे ब्लू ओसेन स्टार्ट अप के संस्थापक अपार गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। इस वेबिनार में पर्यावरण को बचाने और पर्यावरण से कैसे नए नवाचार किए जा सकते हैं विषय पर चर्चा हुई। अपार गुप्ता ने अपने स्टार्टअप के बारे में बताया कि उनका स्टार्ट अप कैसे कृषि के व्यर्थ चीजों से प्रोडक्ट बनाता है। उन्होंने पराली से पैकेजिंग बनाने की योजना बतायी। जिससे प्लास्टिक का उपयोग रोका जा सकता है तथा पर्यावरण को बचाया जा सकता है। निदेशक बी आई ई टी झांसी प्रो दीपेंद्र सिंह ने पर्यावरण को बचाने के महत्व को समझाया और छात्रों को इसके लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की संयोजिका, इनक्यूबेशन सेंटर की निदेशक प्रो. शहनाज अयूब ने कहा कि अभियांत्रिकी के सभी स्नातक डिग्री प्रोग्राम में पर्यावरण बचाव एक महत्पूर्ण प्रोग्राम आउटकम है। हमें पर्यावरण पर ध्यान देने की जरूरत है तथा छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रोजेक्ट में पर्यावरण बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story