×

Jhansi News: संचारी रोग नियन्त्रण विषयक संगोष्ठी का आयोजन

Jhansi News: जिला जनकल्याण महासमिति एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के संयुक्त तत्वावधान में आज संचारी रोग नियन्त्रण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 31 March 2024 9:10 AM GMT
jhansi news
X

संचारी रोग नियन्त्रण विषयक संगोष्ठी का आयोजन (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: जिला जनकल्याण महासमिति एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के संयुक्त तत्वावधान में आज संचारी रोग नियन्त्रण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष डा जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सरकारी स्तर पर विभिन्न विभागों के संयोजन में यह अभियान चलाया जाता है। इसके साथ ही अगर आमजन की भागीदारी भी इसमें हो, तो बेहतर परिणाम आ सकते हैं। दस्तक अभियान में सरकारी प्रयासों को जनजागृति से सफलता मिल सकती है। इसलिए महासमिति ने निर्णय लिया है कि वह इसमें अपनी भूमिका निभाएगा। इसके लिए महानगर में दस्तक टोली बनाकर संचारी रोग नियन्त्रण के रोकथाम के उपाय, सजगता और स्वच्छता पर फोकस किया जाएगा।

इस दौरान वेक्टर जनित विभिन्न रोगों की जानकारी दी गई। उनसे बच्चों को होने वाले खतरों पर प्रकाश डाला गया। इसके रोकथाम और बचाव विषयक महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। साफ सफाई के साथ ही पानी को लम्बे समय तक एकत्रित न होने देने के लिए कहा गया। बाहरी गड्ढों और टायरों में पानी न भरा रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही जानकारी दी कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नलों से बहते पेयजल पर भी प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा रही है। बताते चलें कि संस्था द्वारा बीते समय में टूटी टोटियों को सुधरवाने का बीड़ा उठाया गया था जो अभी तक अनवरत रुप से जारी है।

संस्था के कार्यकर्ता अभी तक 200 से अधिक रिसते नलों की टोंटियों को सुधरवा अथवा बदलवा चुके हैं। इससे कई स्थानों में फालतू बह रहे पानी की रोकथाम की गई। इसे भी आगे एक अनवरत अभियान के रूप में चलाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही गर्मी की तपिश में जानवरों के लिए प्यायू का भी निर्णय लिया गया। इसके अन्तर्गत बस्तियों में टंकियां रखवाने की चर्चा की गई। हैंडपंप के पास यह टंकी रखाई जाएंगी, जिससे जानवर प्यासे न रहें। वक्ताओं ने पानी के महत्त्व पर भी विस्तार से चर्चा की। जल संरक्षण की मुहिम पर भी बल दिया गया। इस दौरान शिक्षक नेता अब्दुल नोमान, महासमिति सचिव सतेन्द्र कुमार तिवारी, डा अनिरुद्ध रावत, पियूष शर्मा, अरुण पटेरिया, गिरजा शंकर मालवीय, संतोष कुमार गोड़, योगेश किशोर, डा. शशांक कोटिया नवल शर्मा, इन्द्र पाल खनूजा, मोहन पाठक, मुकेश ठेकेदार ने विचार व्यक्त किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story