Jhansi News : चलती ट्रेन में पेंट्रीकार मैनेजर ने सहायक लोको पायलट को पीटा, लोको पायलटों में आक्रोश

Jhansi News : कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर झांसी से कानपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के सहायक लोको पायलट की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 14 Oct 2024 1:12 PM GMT
Jhansi News : चलती ट्रेन में पेंट्रीकार मैनेजर ने सहायक लोको पायलट को पीटा, लोको पायलटों में आक्रोश
X

Jhansi News : कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर झांसी से कानपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के सहायक लोको पायलट की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में सहायक लोको पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर लोको पायलटों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में भीमसेन जीआरपी ने पेंट्रीकार मैनेजर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मध्यप्रदेश के जिला दतिया बड़ौनी निवासी सुनील कुमार वंशकार रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद तैनात है। सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने मित्र मनीष कुमार के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22538 से झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। तभी भीमसेन स्टेशन के पास पेंट्री कार के मैनेजर और उसके साथियों से उसका विवाद हो गया। सुनील ने आरोप लगाया कि मैनेजर और उसके साथियों ने उसकी लात घुसों से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

इस मामले में पुलिस ने पेंटीकार मैनेजर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, सहायक लोको पायलट के साथ की गई मारपीट को लेकर लोको पायलटों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोको पायलटों ने पेंटीकार मैनेजर को गिरफ्तार करने की मांग की।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story