×

Jhansi News: झांसी जेल में कैदी की मौत: हत्या की सजा काट रहा था, लंबे समय से तबीयत खराब थी

Jhansi News: झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र के गांव भुजोंद निवासी 68 बर्षीय कल्याण सिंह यादव, पुत्र छक्की लाल यादव, हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद झांसी जेल में सजा काट रहा था।

Gaurav kushwaha
Published on: 19 March 2025 9:49 PM IST
Jhansi News: झांसी जेल में कैदी की मौत: हत्या की सजा काट रहा था, लंबे समय से तबीयत खराब थी
X

Jhansi News: झांसी जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार, झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र के गांव भुजोंद निवासी 68 बर्षीय कल्याण सिंह यादव, पुत्र छक्की लाल यादव, हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद झांसी जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिन पहले उसे उल्टी और दस्त की समस्या हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने पहले उसे जेल में ही इलाज दिलाया। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो दो दिन पहले उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कैदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झांसी जिला कारागार के अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह सजायाफ्ता कैदी थे। उनकी कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ी तो जेल के अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। लेकिन सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story