×

Jhansi: रेल मंडल ने टिकट चेकिंग और माल लदान में करोड़ों का किया राजस्व अर्जित

Jhansi News: टिकट चेकिंग के पेनल्टी केसों से रू. 33.93 करोड का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि गत वर्ष सामान अवधि में प्राप्त राजस्व रू. 31.35 करोड़ से 8.2 प्रतिशत अधिक है।

B.K Kushwaha
Published on: 10 April 2024 6:22 AM GMT (Updated on: 10 April 2024 6:36 AM GMT)
Senior DIOM Akhilesh Shukla, Senior DCM Aman Verma
X

सीनियर डिओम अखिलेश शुक्ल, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा  (photo: social media ) 

Jhansi News: झांसी मंडल यात्री सुविधाओं में विकास के साथ-साथ रेल राजस्व में बढ़ोत्तरी लगातार हो रही है। एक साल में टिकट चेकिंग में 33.93 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि गत वर्ष सामान अवधि में प्राप्त राजस्व रू. 31.35 करोड़ से 8.2 प्रतिशत अधिक है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के दिशा – निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मण्डल यात्री सुविधाओं में विकास के साथ-साथ रेल राजस्व में बढोत्तरी के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में यात्री परिवहन से मण्डल ने रू. 911.37 करोड का राजस्व प्राप्त किया है, जो गत वर्ष सामान अवधि से प्राप्त राजस्व रू. 809.22 करोड से 12.62 प्रतिशत अधिक है। माल यातायात से मण्डल ने रू. 896.62 करोड का राजस्व प्राप्त किया है, जो कि गत वर्ष इस अवधि में प्राप्त राजस्व रू. 877.29 से 2.2 प्रतिशत अधिक है।

टिकट चेकिंग के पेनल्टी केसों से रू. 33.93 करोड का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि गत वर्ष सामान अवधि में प्राप्त राजस्व रू. 31.35 करोड़ से 8.2 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में झांसी मण्डल की समस्त स्रोतों से अर्जित आय रूo 1883 करोड़ से अधिक रही, जो कि गत वर्ष सामान अवधि में प्राप्त आय रु. 1740.54 करोड़ से 8.21 प्रतिशत अधिक रही।

माल लदान में 878 करोड़ से अधिक का किया रेल राजस्व अर्जित

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल के निर्देशन में परिचालन विभाग के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप मंडल द्वारा माल लदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आय अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल दवारा वर्ष 2023-24 में 1.48 लाख वैगन के माध्यम से 84.55 लाख टन माल लदान करते हुए 878 करोड़ से अधिक रेल राजस्व अर्जित किया गया, जो की पिछले वित्तीय वर्ष में 2.13 प्रतिशत अधिक रहा।

माल लदान आय में सर्वाधिक योगदान पीओएल द्वारा दिया गया है, जिससे 49.15 हजार वैगन लदान करते हुए 246 करोड़ से अधिक रेल राजस्व प्राप्त हुआ, इसके अतिरिक्त फ़ूड ग्रेन्स के माध्यम से 126.67 करोड़ का राजस्व, सीमेंट से 133.14 करोड़ एवं खली (डीओसी) से 171.65 करोड़ का राजस्व का विशेष योगदान सम्मिलित है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story