×

Jhansi News: विनाशकाल हुआ समाप्त अब सिर्फ विजय का शंखनाद : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Jhansi News: सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आज विनाश काल समाप्त हो गया है। अमृत काल के विजय शंखनाद के साथ राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाते हुए विश्वगुरु बनाना है।

B.K Kushwaha
Published on: 27 Aug 2023 5:14 PM GMT
Jhansi News: विनाशकाल हुआ समाप्त अब सिर्फ विजय का शंखनाद : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
X
(Pic: Newstrack)

Jhansi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मुक्ताकाशी मंच पर रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आज विनाश काल समाप्त हो गया है। अमृत काल के विजय शंखनाद के साथ राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाते हुए विश्वगुरु बनाना है। इसके लिए भारत माता को रक्षा सूत्र बांधकर हमें उनकी अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना है। विनाशकाल चला गया अब सिर्फ विजय का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि यह वीरों की धरा है। बुंदेलों ने इस धरा को अपने खून से सींचा है। महारानी लक्ष्मीबाई ने भी इसे अपने रक्त से उसे सींचा है।

मेरे बयान को बता देते हैं विवादित - साध्वी प्रज्ञा

सांसद ने कहा कि वहीं कुछ कर सकता है जो सुन सकता है, मैं बोलती हूं तो सबको तकलीफ हो जाती है। मेरे बयान का विवादित होना निश्चित कर दिया जाता है। शुरू से ही हिन्दु पक्ष में, धर्म के हित में, देवी देवताओं की बात करना, अपनी पूजा पद्धति की बात करना, सनातन धर्म की बात करना, हिंदुत्व की बात करना, हिंदू के संरक्षण की बात करना, हिंदुत्व के विचार करने की बात करना इसको विवादित बनाया गया है। यह प्रारंभ से जिनको मैंने कहा है यह विघटनकारी लोग हैं। जो हमारे समाज में व्याप्त है, कई वर्षों तक शासन जिन्होंने किया है। यह उनकी नीति रही है कि हिंदू को दबाकर रखो तभी हमारा असितत्व रहेगा।

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर महानगर संघ चालक सतीशशरण अग्रवाल, विभाग प्रचारक अखंड प्रताप, विभाग संघ चालक शिवकुमार भार्गव, महानगर प्रचारक सक्षम, सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व मंत्री रवीन्द्र शुक्ल, कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय, महापौर बिहारीलाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, चौधरी धर्मेंद्र जयपाल बायम, अकिंचन, राहुल, मयंक बसु सौरभ जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन जयदेव पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पुरूषोत्तम स्वामी, रामतीर्थ सिंघल, संजय दुबे, संतराम पेन्टर, किरन राजू बुकसेलर, कुलदीप, गोकुल दुबे, संजीव बुधौलिया, समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचालन महानगर कार्यवाह डॉ. मुकुल पस्तोर ने किया।

Jhansi News: पूर्व ब्लाक प्रमुख व शराब कारोबारी समेत तीन अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क

Jhansi News: जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चरन सिंह व शराब कारोबारी समेत तीन अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क की गई। इसकी कीमत 16 करोड़ आंकी गई हैं। इसकी सूचना शासन को भेजी गई है। 23 अगस्त को अभियुक्त चरन सिंह यादव, सालिगराम राय की अचल सम्पत्ति की जप्त की गई। इसके लिए नायब तहसील भानु प्रताप सिंह व लेखपाल राघवेन्द्र सिंह तहसील सदर व क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक नवाबाद मय निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस बल की उपस्थिति में पांच आवासीय प्लाट/भूमि जिसकी कीमत लगभग 3,51,46656/- रुपये ( तीन करोड़ इक्कावन लाख छियालिस हजार छः सौ छप्पन ) बजारु कीमत 10,50,00,000/- ( दस करोड़ पचास लाख रुपये) की सम्पत्ति जप्त की गयी।

इसी क्रम में 27 अगस्त 2023 को शेष सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही अभियुक्त चरन सिंह यादव और सालिगराम की अचल सम्पत्ति जप्त करने के लिए पांच आवासीय प्लाट/भूमि जिसकी कीमत लगभग 1,37,81,943/- रुपय ( एक करोड़ सैतीश लाख इक्यासी हजार नौ सौ तैतालिस रुपये) बाजारु कीमत 5,50,00,000/- (पांच करोड़ पचास लाख रुपये) की सम्पत्ति जप्त की गयी। अभियुक्त की कुल सम्पत्ति कीमत चार करोड़ नवासी लाख अठ्ठासी हजार से अधिक जिसकी बजार में कीमत सोलह करोड़ रुपये है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story