×

Jhansi News: रक्सा थाना क्षेत्र का मामला बीवी पर बुरी नजर डालने से मना किया तो करा दिया कत्ल, चार गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

Jhansi News: घटना में प्रयुक्त की गई कार व असलहें भी बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 11 Feb 2025 5:42 PM IST
Jhansi News: (Photo Social Media)
X

Jhansi News: (Photo Social Media)

Jhansi News: अब ऐसे भी अपराधी तैयार हो रहे हैं जिन्हें बीड़ा का पैसा मिलने पर कुछ भी करवा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला रक्सा थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। महिला पर बुरी नजर रखने की शिकायत करने पर पति का आरोपी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद हत्या करने की योजना बनाई औऱ तीन लाख में सौदा तय कर युवक का कत्ल करवा दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त की गई कार व असलहें भी बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी नंदकिशोर अहिरवार का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मृतक के पत्नी लक्ष्मी देवी ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में ससुरालियों से भी पूछताछ की। बाद में कुछ तथ्य सामने आए थे। इस आधार पर पड़ोस में रहने वाले छोटू उर्फ भवानी का नाम प्रकाश में आया। इस आधार पर पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरु की थी। इस मामले में टीम ने डगरवाहा तिराहा से राजापुर जाने वाले मार्ग से छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

ऐसे हुआ था विवाद

भवानी ने बताया कि उसके पड़ोस में नंदकिशोर अहिरवार भी रहता था। वह नंदकिशोर की पत्नी से बातचीत करता था। नंदकिशोर की पत्नी ने अपने पति से शिकायत की कि पड़ोस में रहने वाला छोटू उस पर बुरी नजर रखता है। इसी बात को लेकर उसका नंदकिशोर से 2/3 साल पहले विवाद हो गया था। विवाद के बाद मामला शांत हो गया था।

बीड़ा का पैसा मिला और करवा दी हत्या

छोटू उर्फ भवानी का कहना है कि उसकी बीड़ा के तहत जमीन बेची गई है। पहले एक करोड़ में बिकी थी। बाद में एक करोड़ रुपया और मिलना है। एक करोड़ में रुपए में उसके हिस्से में तीन लाख रुपया आ गया था। पैसा आते ही उसने नंद किशोर की हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत सबसे पहले एक लाख साठ हजार में चार पहिया वाहन खरीदा था। इसके बाद उसने अपने साथी अनिल, अरविंद, गजेंद्र और दो अन्य साथियों के साथ बैठकर नंद किशोर को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया था। घटना वाले दिन भवानी और उसके साथी कार क्रमांक (यूपी15एक्यू-7280) से नंद किशोर का अपहरण उसके घर के पास से ले गए और उसकी तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर लाश को हाइवे पर फेंककर भाग गए थे।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी छोटू यादव उर्फ भवानी, अनिल प्रजापति, अरविंद प्रजापति और गजेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक (यूपी15एक्यू-7280) बरामद की है। जबकि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस टीम को मिली है सफलता

रक्सा थानाध्यक्ष परमेन्दर कुमार सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी जितेन्द्र सिंह तख्खर, डोंगरा चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक दिव्या सिंह, आरक्षी मुक्का जुरेल, श्याम प्रताप सिंह, विजय करन, विजय कुमार, आरक्षी चालक राजेश कुमार सिंह शामिल रहे है।



Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story